कौन है अमन सिंह बिष्ट, प्रतीक यादव के निधन के बाद संभालेने वाले हैं उनका करोड़ों का बिजनेस?

प्रतीक यादव के अचानक हुए निधन के बाद उनके करोड़ों के रियल एस्टेट बिजनेस साम्राज्य को संभालने का जिम्मा अमन सिंह बिष्ट ने उठाया है. अमन सिंह बिष्ट मूल रूप से उत्तराखंड के बरसाली गढ़वाल के रहने वाले हैं.

असन सिंह बिष्ट
असन सिंह बिष्ट

कुमार अभिषेक

follow google news

Prateek Yadav Business Empire: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के असामयिक और दुखद निधन के बाद पूरा सैफई परिवार और प्रशंसक गहरे शोक में हैं. इस भावुक घड़ी के बीच राजनीतिक और व्यापारिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि सियासत से दूर रहकर प्रतीक यादव ने जो करोड़ों का रियल एस्टेट और बिजनेस साम्राज्य खड़ा किया था अब उसकी कमान कौन संभालेगा? इस बड़े सवाल के बीच एक नाम सबसे मजबूती से उभरकर सामने आया है, और वह नाम है अमन सिंह बिष्ट का. 

Read more!

बिजनेस में 'साए' की तरह थे अमन सिंह बिष्ट

अमन सिंह बिष्ट कोई और नहीं, बल्कि प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव के सगे भाई हैं. प्रतीक और अमन के बीच का रिश्ता सिर्फ साले और बहनोई तक सीमित नहीं था. दोनों बेहद करीबी दोस्त, जिम पार्टनर और फिटनेस फ्रीक थे.

प्रतीक यादव ने लखनऊ और उसके आस-पास रियल एस्टेट (Real Estate) का एक बहुत बड़ा कारोबार खड़ा किया था. इस पूरे बिजनेस एम्पायर में अमन सिंह बिष्ट हमेशा 'फ्रंटमैन' और प्रतीक के सबसे भरोसेमंद सहयोगी के रूप में काम करते रहे. दर्जन भर से ज्यादा ऐसी कंपनियां हैं, जिनका चेहरा हमेशा से अमन ही रहे हैं.

लामाटार्टनियर के छात्र हैं अमन

अमन सिंह बिष्ट और अपर्णा यादव मूल रूप से उत्तराखंड के बरसाली गढ़वाल के रहने वाले हैं. उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट एक बेहद सीनियर जर्नलिस्ट रहे हैं, जो लंबे समय तक 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के एडिटर रहे और बाद में राज्य के सूचना आयुक्त भी बने. अमन की पढ़ाई-लिखाई लखनऊ के प्रतिष्ठित लामाटार्टनियर कॉलेज से हुई है और वे खुद भी लखनऊ के एक बड़े और प्रतिष्ठित बिजनेस घराने से ताल्लुक रखते हैं. 

मुश्किल वक्त में निभाया साथ

प्रतीक यादव पिछले करीब 6 सालों से स्वास्थ्य समस्याओं और डिप्रेशन (मानसिक तनाव) से जूझ रहे थे. विशेषकर नेताजी मुलायम सिंह यादव और अपनी माताजी के निधन के बाद प्रतीक काफी गहरे सदमे में चले गए थे. व्यापारिक मोर्चे पर भी रियल एस्टेट में उन्हें कुछ बड़े घाटे हुए, जिसमें ₹4 करोड़ की एक बड़ी जमीन की डील डूब जाना भी शामिल था. इन तमाम मुश्किल दौर में अमन सिंह बिष्ट एक वफादार साथी की तरह प्रतीक के साथ चट्टान बनकर खड़े रहे. 

चूंकि प्रतीक की दोनों बेटियां अभी बहुत छोटी हैं और पत्नी अपर्णा यादव पूरी तरह से राजनीति (भाजपा) में सक्रिय हैं, इसलिए प्रतीक के रियल एस्टेट और कंपनियों के प्रबंधन को अब सीधे तौर पर अमन सिंह बिष्ट ही संभालेंगे  हरिद्वार में प्रतीक की अस्थियां विसर्जित करने की जिम्मेदारी भी अमन ही सैफई परिवार के सदस्यों (अक्षय यादव और तेज प्रताप यादव) के साथ मिलकर पूरी कर रहे हैं. 

 

    follow google news