कौन हैं सूर्य प्रताप सिंह, जिन्हें बनारस के UP कॉलेज में सरेआम मारी गई 8 गोलियां, गाजीपुर से क्या है कनेक्शन

वाराणसी के उदय प्रताप (UP) कॉलेज से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने न सिर्फ शिक्षा जगत को दहला दिया है, बल्कि पूर्वांचल के छात्र राजनीति और रंजिशों के पुराने जख्मों को भी हरा कर दिया है. कॉलेज के कैंपस में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट ने सब कुछ सुन्न कर दिया.

सूर्य प्रताप सिंह
सूर्य प्रताप सिंह

विनय कुमार सिंह

follow google news

Varanasi up college student murder: वाराणसी का प्रतिष्ठित यूपी कॉलेज गुरुवार सुबह करीब 11 बजे गोलियों की आवाज से गूंज उठा. सामाजिक विज्ञान संकाय के कॉरिडोर में रोज की तरह छात्र आ-जा रहे थे तभी अचानक एक हमलावर ने बीए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूर्या को निशाना बनाया. हमला इतना सटीक और घातक था कि सूर्या को संभलने तक का मौका नहीं मिला. हमलावर ने चार राउंड फायरिंग की जिसमें गोलियां सीधे सूर्या के सिर और सीने में जा धंसींय

Read more!

कौन थे सूर्य प्रताप सिंह?

सूर्य प्रताप सिंह मूल रूप से गाजीपुर जिले की सैदपुर तहसील के दुबईठा गांव के रहने वाले सूर्य प्रताप सिंह एक बेहद मिलनसार और लोकप्रिय छात्र थे. उनके पिता ऋषिदेव सिंह और माता किरन सिंह वाराणसी के ही अतुलानंद विद्यालय में कर्मचारी हैं. दो बहनों के बीच सूर्या इकलौते भाई थे और परिवार की उम्मीदों का केंद्र थे. जानने वाले बताते हैं कि सूर्या का स्वभाव बहुत मिलनसार था और कॉलेज में उनकी अच्छी खासी पैठ थी.

वारदात और फिल्मी अंदाज में फरार हुआ कातिल

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हमलावर भी छात्र ही बताया जा रहा है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पहली मंजिल की तरफ भागा और कॉलेज की पिछली दीवार फांदकर रफूचक्कर हो गया. भागते समय उसने अपनी पिस्टल पास के ही एक कूड़े के ढेर में फेंक दी, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया. लहूलुहान सूर्या को तुरंत मलदहिया के निजी अस्पताल और फिर बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

छात्रों का फूटा गुस्सा

अपने साथी की मौत की खबर मिलते ही यूपी कॉलेज के छात्र उग्र हो गए. छात्रों ने कॉलेज का मुख्य गेट बंद कर जमकर तोड़फोड़ की और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि वाराणसी पुलिस कमिश्नर को भारी फोर्स के साथ खुद मोर्चा संभालना पड़ा. फिलहाल पूरा कैंपस छावनी में तब्दील है.

सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल

इस हत्याकांड ने कॉलेज प्रशासन की सुरक्षा पोल खोल दी है. सवाल यह उठ रहा है कि आखिर एक छात्र हथियार लेकर कैंपस के अंदर और फिर संकाय के गलियारे तक कैसे पहुंच गया? पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और शुरुआती जांच में इसे पुरानी रंजिश या वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम माना जा रहा है. 

एक होनहार छात्र का इस तरह अंत होना न केवल उसके परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है, बल्कि यह बनारस की छात्र राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था पर भी एक गहरा दाग है.

ये भी पढ़ें: वाराणसी के यूपी कॉलेज में बीएससी के छात्र सूर्य प्रताप सिंह को सरेआम 8 गोलियां मारी, चश्मदीद ने क्या बताया?

    follow google news