Man Flying Kisses Woman Noida: दिल्ली से सटे हाईटेक शहर नोएडा में महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा करने वाला एक मामला सामने आया है. दरअसल कल से सोशल मीडिया पर कुछ युवकों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें पर्थला सिग्नेचर ब्रिज पर कुछ युवकों ने अपनी कार से एक परिवार का पीछा किया और कार में बैठी महिलाओं को 'फ्लाइंग किस' देते हुए अश्लील इशारे किए. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने नोएडा पुलिस को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया. जिसे बादल नोएडा पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
यह घटना नोएडा के थाना फेज-3 क्षेत्र के पर्थला पुल की है. एक परिवार अपनी कार से जा रहा था तभी आरोपी युवक अपनी एमजी हेक्टर कार से उनका पीछा करने लगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी युवक कार की खिड़की से बाहर निकलकर महिलाओं को गंदे इशारे कर रहे थे और फ्लाइंग किस दे रहे थे. पीड़ित परिवार ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.
शराब के नशे में थे आरोपी
वीडियो बना रहे शख्स ने बताया कि आरोपी युवक शराब के नशे में धुत थे. पीड़ित परिवार काफी डरा हुआ महसूस कर रहा था क्योंकि आरोपी लगातार उनकी गाड़ी की स्पीड मैच करते हुए बदतमीजी कर रहे थे.
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
वीडियो वायरल होते ही थाना फेज-3 पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों में एक का नाम अमित कुमार जो आजमगढ़ का निवासी है और वर्तमान में सेक्टर-135 की जेवीएस सोसाइटी में रहता है.
वहीं एक और शख्स का नाम अभिषेक है कि मैनपुरी का निवासी है और वर्तमान में नोएडा में ही रह रहा था. फिलहाल पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई एमजी हेक्टर कार को भी जब्त कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी धाराओं में कार्रवाई की जा रही है.
ADVERTISEMENT

