'दोहरा चरित्र देखो....' कांग्रेस और सपा पर भड़के CM योगी, बोले- ये कहते हैं रामभक्त का अपमान हुआ है

कुमार अभिषेक

19 Jun 2026 (अपडेटेड: Jun 19 2026 1:01 PM)

राममंदिर चढ़ावा विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस और सपा पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि रामभक्तों पर गोली चलाने वाले उपदेश देना बंद करें. योगी ने कहा कि SIT जांच दूध का दूध और पानी का पानी करेगी.

NewsTak
राममंदिर दान विवाद को लेकर कांग्रेस और सपा पर भड़के सीएम योगी.
Google CTA

राममंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर विपक्ष के बयानों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पलटवार किया है. योगी आदित्यनाथ ने कहा- 'इनका दोगला चरित्र देखो...जिस कांग्रेस ने राममंदिर न बनने पाए, इसकी कोशिश की जो राम का अस्तित्व ही नहीं मानते वो आज मचल रहे हैं. सपा का दोहरा चरित्र देखो...कहते हैं रामभक्तों का अपमान हुआ है.'  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या जनपद के रुदौली विधानसभा क्षेत्र में में बने राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय और चिकित्सालय के शिलान्यास कार्यक्रम में संबोधन के दौरान विपक्षी पार्टियों पर जमकर भड़के. 

Read more!

रामभक्तों पर गोली चलाने वाले उपदेश देना बंद करें- योगी 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा- 'जिन लोगों ने आज तक अयोध्या धाम के दर्शन नहीं किये, जिन्होंने अपने विधायकों को दर्शन तक नहीं करने दिया...जिन्हें अयोध्या से परहेज है, लेकिन अयोध्या को बदनाम करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं. ये सफल नहीं होंगे. हमने ट्रस्ट के अनुरोध SIT बिठाई है. SIT दूध का दूध पानी का पानी करेगी.' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा- 'आज दुष्प्रचार कर अयोध्या को अपमानित कर रहे हैं. रामभक्तों पर गोलियां चलाने वाले उपदेश देना बंद करें. मेरी लोगों से अपील है SIT की रिपोर्ट आने तक कोई बयानबाजी न करें. मैं सभी से कहूंगा कि अनर्गल बातें न करें, अगर किसी के पास कोई लिखित प्रूफ है तो SIT को दें. वो जांच करके देगी.'

सपा विधायक को दर्शन से रोका तो उन्होंने पार्टी छोड़ दी- योगी 

याद करिए तब के सपा विधायक मनोज पांडे ने सभी विधायकों को अयोध्या दर्शन का प्रस्ताव दिया था, जिसे सरकार ने मान लिया था, लेकिन अखिलेश यादव ने मना कर दिया तो मनोज पांडे ने सपा छोड़ दी. आज हमारे साथ हैं. हमारी सरकार में वरिष्ठ मंत्री हैं. 

जो दोषी हैं उन्हें सजा मिलेगी- सीएम योगी 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा- 'अनावश्यक रूप से अयोध्या धाम को बदनाम न करें, जो दोषी होगा उसे सजा मिलेगी. इन लोगों के दोगलेपन को देखो जो कांग्रेस प्रभु श्री राम का मंदिर न बन पाए. उन्होंने एड़ी चोटी का दम लगाया...सुप्रीमकोर्ट में हलफनामा लगाया कि श्री राम हैं ही नहीं. सपा को देखिये कहती है कि राम भक्तों का अपमान हुआ.' उन्होंने ये भी कहा- 'उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए 500 साल संघर्ष हुआ है, इसलिए कोई भी अयोध्या को बदनाम न करे. किसी के पास चंदा चोरी का कोई सबूत है तो वह एसआईटी को दे, इसकी पूरी जांच और सख्त एक्शन होगा.' 

 'नेताओं को एक स्क्रिप्ट....' अखिलेश यादव से रात के अंधेरे मुलाकात के दावों पर ओपी राजभर के बेटे अरुण राजभर ने बताई असल बात !