Ankit Balyan murder : आरोपियों के एनकाउंटर और राहुल गांधी से मदद पर अंकित बालियान की पत्नी सीमा ने क्या कहा ?

मनुदेव उपाध्याय

31 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 31 2026 4:40 PM)

अंकित बालियान की पत्नी सीमा बालियान ने फर्जी एनकाउंटर के आरोपों पर सपा नेता रामगोपाल यादव को जवाब दिया. उन्होंने कहा कि एनकाउंटर असली था और योगी आदित्यनाथ से मुलाकात का समय मांगा है. साथ ही राहुल गांधी से मदद वाली मांग पर भी अपना रिएक्शन दिया है.

Google CTA

शामली में अंकित बालियान हत्याकांड में दो आरोपियों को सोमवार को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया. ये दोनों शूटर मोहित और सुमित उसी गोगी गैंग के शूटर बताए जा रहे हैं जिसने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी. यूपी पुलिस के इस एक्शन पर दिवंगत अंकित बालियान की पत्नी सीमा बालियान ने कहा कि हमें इससे थोड़ी तो राहत मिली है. सीमा बालियाने ने आगे कहा- माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस केस को बड़ी गंभीरता से लिया है और इस परिवार को अपना परिवार मानते हुए यह कार्रवाई कराई है, लेकिन अभी दो-तीन आरोपी खुले बाहर घूम रहे हैं. 

Read more!

पति की गाड़ी में लगाया गया था GPS 

सीमा बालियान ने कहा कि उन्हें इस बात की सूचना मिली है कि उनके पति की गाड़ी में GPS लगाया गया था. वो गाड़ी उनके हर रिश्तेदार के यहां जाती थी. यानी हम हर वक्त आरोपियों की पहुंच में थे. ये बात अपने आप में असुरक्षा का भाव पैदा करती है. 

'एनकाउंटर असली है,  अगर उनका बेटा जाता तो क्या वो बोलते' 

सपा नेता रामगोपाल यादव द्वारा एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए फर्जी करार देने सीमा बालियान ने इन्हें आड़े हाथों लिया है. सीमा ने यूपी तक से खास बातचीत में कहा कि अगर उनकी फैमिली से उनका बेटा जाता तो क्या वो इस तरह के सवाल उठाते ? कुछ मुद्दे देश में ऐसे होते हैं जिनपर राजनीति नहीं होना चाहिए. गैंगवार इस देश के लिए ही सही नहीं है. 

हथियार उनके भी पास था, गोलियां उन्हें भी लग सकती थीं- सीमा 

सीमा बालियान ने कहा कि ये उनकाउंट असली है. उनके (आरोपियों) पास हथियार था. उन्होंने 20 राउंड फायर किया है. 20 राउंड फायर का मतलब है कितनी गोलियां थी उनके पास. पुलिस वाले भी तो इंसान ही हैं. अगर कोई बंदूक लेके खड़ा है वो स्वागत तो करेगा नहीं. ये तो कहेगा नहीं कि आइए सर पकड़ लीजिए हम तैयार हैं. 

राहुल गांधी से लगाई थी गुहार, अब किससे उम्मीद ? 

जब सीमा बालियान से सवाल किया गया कि एनकाउंटर से पहले राहुल गांधी से भी गुहार लगाया गया था. तो क्या अभी भी उनसे मदद की उम्मीद है ? इस सवाल पर सीमा बालियान ने कहा- मैंने हर एक से गुहार लगाई है क्योंकि मेरे पति की डेथ जिस तरह से हुई है वो बहुत ही दर्दनाक है. ये ऐसे मुद्दे हैं कुछ चीज़ों पर सबको एक साथ होना चाहिए. सुरक्षा का मुद्दा एक ऐसा मुद्दा है चाहे देश की सुरक्षा हो या किसी के परिवार की सुरक्षा हो सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति होना ये बहुत ही गलत बात है. राजनीति करने के लिए और भी अच्छे टॉपिक हैं. मुख्यमंत्री जी योगी जी गिरोह को खत्म करना चाहते हैं अगर वो लाव एंड ऑर्डर पक्का करना चाहते हैं तो इसमें विपक्ष को क्या दिक्कत हो रही है?

अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो आरोपी शूटर ढेर! पुलिस एनकाउंटर के बाद सामने आई पिता सतबीर सिंह की प्रतिक्रिया

अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर का हुआ एनकउंटर, देख लीजिए इनकी तस्वीर