गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. गनीमत ये रही कि हादसे के वक्त मौके पर कोई नहीं था. नाला निर्माण के दौरान नाले के लिए खुदे गड्ढे से सटा एक दो मंजिला मकान देखते ही देखते जमींदोज हो गया. महज 5 सेकेंड में ही तनकर खड़ा दो मंजिला मंकान धराशाई हो गया. मकान गिरने के साथ उसके जद में आए बिजली के पोल भी गिर गए. हादसा जहां हुआ उससे दूर खड़े लोगों ने मकान के गिरने का वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT
ये हादसा सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गांव का है. बताया जा रहा है कि यहां नाला निर्माण का काम चल रहा है. जिस कारण यहां नाले की खुदाई का काम चल रहा है. दो मंजिला मकान के ठीक सामने भी नाले की खुदाई हुई थी. आशंका जताई जा रही है कि नाले की खुदाई से मकान का नींव कमजोर पड़ गया जिससे देखते ही देखते मकान ढह गया. हालांकि मकान गिरने की सही वजह जांच के बाद ही सामने आएगी.
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई. घटना स्थल से दूर खड़े लोग भी भागने लगे. दरअसल मकान के साथ उससे सटा बिजली का खंभा भी गिर गया. जिससे सड़क पर बिजली के तार गर गए. इससे लोगों में दहशत फैल गई.
गाजियाबाद में आफत की बारिश! वसुंधरा में अचानक धंसी सड़क, गड्ढे में समाई कार की तस्वीर हो रही वायरल
ADVERTISEMENT

