Varanasi viral video: महिला SI ने थाने में आई गीता पर 8 सेकेंड में बरसाए 5 थप्पड़, वीडियो वायरल हुआ तो हो गया एक्शन

न्यूज तक डेस्क

17 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 17 2026 8:28 PM)

वाराणसी के चौबेपुर थाने में महिला SI रोशनी सिंह द्वारा एक विवाद में बुलाए गए शख्स की पत्नी को 8 सेकेंड में 5 थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो गया. मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी.

Google CTA

वाराणसी से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. यहां थाने में पहुंची फरियादी पर भी SI मैडम भड़क गईं. गुस्सा कब सातवें आसमान पर चला गया पता ही नहीं चला. देखते ही देखते उनके हाथों ने यूपी पुलिस वाला रंग दिखाया और महिला को को 8 सेकेंड 5 थप्पड़ रसीद कर दीं. थाने में किसी ने महिला SI की करतब का ये वीडियो शूट कर लिया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. इधर वीडियो पुलिस विभाग तक पहुंचा और महिला SI के खिलाफ एक्शन भी हो गया. 

Read more!

क्या है पूरा मामला ? 

ये पूरा मामला चौबेपुर थाना इलाके का है.  कादीपुर कला ग्राम पंचायत के परानापुर गांव में आबादी की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद है. इस मामले में पंचायत भी हो चुकी है. विवाद को लेकर 16 जुलाई को दोनों पक्षों को बुलाया गया था.  इसी मामले को लेकर थाने में मौजूद गीता पत्नी रामसेवक की महिला उपनिरीक्षक रोशनी सिंह से किसी बात को लेकर बहस हो गई. बताया जा रहा है कि कहासुनी बढ़ने पर महिला उपनिरीक्षक रोशनी सिंह ने गीता को कई थप्पड़ रसीद कर दिए. थाने में मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया. 

मामले पर एसीपी सारनाथ विनय द्विवेदी ने बताया कि वायरल वीडियो 16 जुलाई का है. उन्होंने कहा कि आबादी की जमीन से जुड़े विवाद में एक महिला की शिकायत पर गीता के पति को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था. इसकी जानकारी मिलने पर गीता भी थाने पहुंच गई और पति को बुलाने का कारण पूछने लगी. इसी दौरान विवाद बढ़ गया और यह घटना हुई. एसीपी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच करने के बाद महिला एसआई को सस्पेंड कर दिया गया है. 

गाजियाबाद में आफत की बारिश! वसुंधरा में अचानक धंसी सड़क, गड्ढे में समाई कार की तस्वीर हो रही वायरल