वेडिंग डेस्टिनेशन के नाम पर श्मशान घाट में शादी! अल्मोड़ा से चौंकाने वाला मामला आया सामने, देखें वायरल वीडियो

Almora Wedding Controversy: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में श्मशान घाट पर शादी का वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया है. रामगंगा नदी किनारे जयमाला की रस्में निभाए जाने से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं. अब इस आयोजन को लेकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है.

Almora Shamshan Ghat Wedding Viral Video
Almora Shamshan Ghat Wedding Viral Video

संजय सिंह

follow google news

Almora Shamshan Ghat Wedding Viral Video: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है. यहां सल्ट ब्लॉक के मार्चुला में रामगंगा नदी के किनारे बने एक श्मशान घाट पर शादी करने का वीडियो वायरल हाे रहा है. इसमें दिख रहा है कि वेडिंग डेस्टिनेशन के नाम पर शमशान घाट के पास जयमाला की रस्में निभाई जा रही हैं. बताया जा रहा है कि यह शादी नदी किनारे बने एक रिसॉर्ट के द्वारा करवाई जा रही है. अब शमशन घाट में इस तरह से आयोजन होने के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. अब मामले में लोग लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Read more!

स्थानीय लोगों उठाए सवाल

दरअसल, यह पूरा मामला मार्चुला स्थित श्मशान घाट का है. ये इलाका कुमाऊं-गढ़वाल के बॉर्डर पर स्थित है और जिम कॉर्बेट पार्क से भी सटा हुआ है. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि जिस जगह पर लोग मोक्ष की प्राप्ति के लिए आते हैं वहां शादी का उत्सव मनाया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हमारी पहाड़ी संस्कृति में श्मशान घाट को एक पवित्र लेकिन वर्जित स्थान माना जाता है. उनके अनुसार, यहां शुभ कार्य नहीं किए जाते. ऐसे में वहां  पर मंडप सजाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

युवक ने कैमरे में रिकॉर्ड किया वीडियो

जानकारी के मुताबिक ये शादी नदी किनारे स्थित एक निजी रिसॉर्ट के द्वारा आयोजित करवाई जा रही थी. इस बीच यहां से गुजर रहे एक स्थानीय युवक की नजर जब इस पर पड़ी तो उसने इसे अपने फोन पर रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो बनाने वाले युवक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पहाड़ की धरोहर और रीति-रिवाजों के साथ इस तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उसने सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर श्मशान जैसी जगह पर शादी करने की अनुमति किसने और क्यों दी.

रिसॉर्ट पर एक्शन लेने की तैयारी में पुलिस-प्रशासन 

वीडियो वायरल होने के बाद अब स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन और सरकार से इस मामले में संज्ञान लेने की अपील कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि शादी किसी मंदिर या रिसॉर्ट के भीतर होनी चाहिए न कि श्मशान घाट पर. इस मामले में अब प्रशासन अब हरकत में आया है और रिसॉर्ट को नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है.

यह भी पढ़ें: Dehradun SSP vs IG: देहरादून बार विवाद में आया नया मोड़ा? IG बोले- 'भारी फोर्स देखकर'...जानिए क्या है पूरा मामला

    follow google news