Dehradun SSP vs IG: देहरादून बार विवाद में आया नया मोड़ा? IG बोले- 'भारी फोर्स देखकर'...जानिए क्या है पूरा मामला
Dehradun IG vs SSP : देहरादून के पॉश राजपुर रोड पर एक बार में शनिवार देर रात चला हाई वोल्टेज ड्रामा अब बड़ा विवाद बन गया है. लेट नाइट पार्टी बंद कराने पहुंची पुलिस टीम के बीच ही टकराव की स्थिति बन गई, जब मौके पर आईजी और बाद में एसएसपी पहुंचे, जिससे पूरा मामला चर्चा में आ गया.
ADVERTISEMENT

Dehradun IG vs SSP
Dehradun Bar Controversy: देहरादून में शनिवार की देर रात राजपुर रोड स्थित रोमियो लेन बार में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. यहां दो बड़े पुलिस अधिकारियों के बीच खींचतान की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि जब पुलिस की टीम देर रात तक खुले बार को बंद कराने पहुंची तो वहां खुद आईजी गढ़वाल मौजूद थे. इसके बाद मौके पर एसएसपी को पहुंचना पड़ा और उन्होंने सख्ती दिखाते हुए बार को बंद करवाया. इस पूरी घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है. आपको बता दें कि ब्रिगेडियर जोशी हत्याकांड के बाद से दून पुलिस सख्त है और लगातार शहर के पबों और बारों पर सख्ती बरती जा रही है.