Anurag Dobhal Accident Update: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल (The UK07 Rider) की एक्सिडेंट के बाद अस्पताल के आईसीयू (ICU) में एडमिट हैं. दरअसल, शनिवार की शाम सोशल मीडिया पर लाइव के दौरान उन्होंने अपनी अपनी जान देने की कोशिश की थी. अनुराग ने दिल्ली-मेरठ हाईवे पर कार चलाते हुए अपनी तेज रफ्तार को को डिवाइडर से टकरा दिया. घटना के बाद वे घायल हो गए थे और अनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. वहीं अब इस पूरे मामले पर उनके मैनेजर रोहित पांडे का बयान सामने आया है.
ADVERTISEMENT
मैनेजर रोहित पांडे ने अफवाहों से बचने की दी सलाह
अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित पांडे ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर मामले के बारे में जानकारी दी. उन्होंने टीम 'UK07 Rider' की तरफ से बयान जारी करते हुए कहा कि अनुराग फिलहाल अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं. रोहित ने अपील की है कि वे बार-बार फोन न करें और किसी भी तरह की अटकलों या अफवाहों पर ध्यान न दें. अगर कोई और अपडेट होगा तो हम सही समय पर शेयर करेंगे. आगे उन्होंने कहा कि अनुराग की हेल्थ या उससे जुड़े मामलों के बारे में कोई भी ऑफिशियल अपडेट सिर्फ मेरे अकाउंट से ही जारी किया जाएगा.
लाइव स्ट्रीम में बोला था 'फाइनल ड्राइव'
बता दें कि ये घटना उस समय हुई जब अनुराग गाजियाबाद के मसूरी इलाके में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अपनी फॉर्च्यूनर कार चला रहे थे. लाइव वीडियो में वह काफी परेशान दिख रहे थे और उन्होंने अपने फैंस से कहा कि वे 'फाइनल ड्राइव' पर जा रहे हैं. इस दौरान वीडियो में कार की स्पीड 140 से 150 किमी प्रति घंटा के बीच देखाई दे रही है, इसके बाद उनकी कार सीधे डिवाइडर से टकरा गई. घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला था.
दूसरे अस्पताल में किया गया शिफ्ट
हादसे के तुरंत बाद अनुराग को मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन अब ताजा अपडेट के मुताबिक उन्हें अब एक दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है. मैनेजर ने भरोसा दिलाया है कि जैसे ही कोई नया अपडेट आएगा उसे शेयर किया जाएगा.
मां को याद करते हुए कही थी भावुक बातें
इस हादसे से पहले अनुराग ने अपनी मां को याद करते हुए भावुक बातें की थीं. बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे. हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में उन्होंने पारिवारिक विवाद, शादी की समस्याओं और आर्थिक तंगी का जिक्र किया था. उन्होंने बताया था कि हालात उनके नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं.
ADVERTISEMENT

