Chamba landslide video: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से सोमवार दोपहर लैंडस्लाइड का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. यह घटना चुराह क्षेत्र की ग्राम पंचायत खजुआ में हुई. यहां सड़क से सटा पहाड़ का एक बढ़ा हिस्सा देखते ही देखते जमींदोज हो गया. राहत की बात रही कि इस दौरान कोई भी वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया. हालांकि, घटनास्थल के दोनों तरफ वहानों की लंबी लाइनें लगी हुई दिख रही है. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT
यह घटना सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हुए और कुछ ही पलों में भारी मलबा सड़क पर आ गिरा. इस लैंडस्लाइड के कारण चांजू-बघेईगढ़ मुख्य सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों में डर का माहौल पैदा हो गया.
45 सेकंड के वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर
अब सोशल मीडिया इस घटना का 45 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है. वीडियो के शुरुआती 20 सेकंड तक सड़क पर लोगों के बाेलने की आवज आ रही है. ठीक 22वें सेकंड पर पहाड़ी से हल्की मिट्टी गिरनी शुरू होती है और अचानक 35 वें सेकंड पर पूरी पहाड़ी ताश के पत्तों की तरह ढह जाती है. पल भर में पूरी सड़क मलबे के गुबार से भर गई और वहां पत्थरों का ढेर लग गया.
मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी मुश्किलें
सड़क बंद होने का सबसे ज्यादा असर श्रद्धालुओं पर पड़ सकता है. दरअसल, चांजू स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में हर साल 14 अप्रैल को मकर संक्रांति के अवसर पर विशेष पूजा का आयोजन होता है. इसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं.हालांकि प्रशासन ने मौके पर मलबा हटाना शुरू कर दिया है.


