'तुम्होरे पैसे की पी रहे हैं क्या'... गंगा किनारे शराब पी रही थी युवती, पुलिस ने रोका तो दोनों में हो गई तगड़ी बहस, देखें वायरल वीडियो
देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश से सामने आ रहे लगातार वायरल वीडियो अब चिंता का कारण बन गए हैं. गंगा तट पर शराबखोरी, पुलिस से बदसलूकी और सरेआम मारपीट जैसी घटनाओं ने शहर की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोग और नेता कानून व्यवस्था को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Rishikesh viral video
Rishikesh viral video: उत्तराखंड के देहरादून जिले में गंगा तट पर बसा ऋषिकेश आध्यात्मिक और साहसिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र माना जाता है. योग नगरी के रूप में पहचाने जाने वाले इस शहर से इन दिनों लगातार कई वायरल वीडियो सामने आ रहे हैं. इनमें कुछ लोग पुलिस से बहस करते, खुले में शराब पीते और सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करते नजर आ रहे हैं.