जाने-माने सिंगर दलेर मेहंदी के साथ उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में विवाद के बाद शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे फोन पर बात की. उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया X पर दी. सीएम धामी ने कहा कि ''देवभूमि उत्तराखण्ड ‘अतिथि देवो भवः’ की समृद्ध परंपरा का संवाहक है''. इधर दलेर मेहंदी के छोटे भाई मीका सिंह ने भी सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा- ''दलेर भाई से जुड़े मामले को लेकर (सीएम धामी ने) मुझे खुद फोन किया और मैं उनके इस कदम की दिल से सराहना करता हूं.''
ADVERTISEMENT
मीका सिंह ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से एक विनती भी की है. सोशल मीडिया पर लिखते हुए मीका सिंह ने कहा- ''मेरी उनसे बस एक विनम्र विनती है कि वे श्री @SubodhUniyal1 जी से कहें कि वे एक छोटा सा वीडियो बनाकर अपना बयान स्पष्ट करें और दलेर भाई से माफी मांगें, क्योंकि उन्होंने कहा था कि परफॉरमेंस के दौरान दलेर भाई नशे में थे. मेरा मानना है कि गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन उन्हें शालीनता से सुलझाया भी जा सकता है. मुझे उम्मीद है कि उनके इस कदम से यह मामला खत्म हो जाएगा और दलेर भाई के सम्मान और प्रतिष्ठा का ख्याल रखा जाएगा. मुझे धामी साहब की समझदारी और नेतृत्व पर पूरा भरोसा है.''
सीएम धामी ने मामले पर क्या कहा ?
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर ये कहा- ''हमारा प्रयास है कि इस घटनाक्रम को पीछे छोड़कर आपसी संवाद, सौहार्द और सकारात्मकता की भावना के साथ आगे बढ़ा जाए.''
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम धामी ने क्या रिएक्शन दिया था ?
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार के सवालों का जवाब देते हुए गुरुवार को पुष्कर सिंह धामी ने कहा था- हो सकता है कि उस समय जनता की तरफ से कोई दबाव रहा हो. उन्होंने कहा कि मामले में मंत्री ने खुद कह दिया है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि सिंगर की तबीयत खराब थी. सीएम ने यह भी कहा कि दलेर मेहंदी और मीका सिंह दोनों से उनकी मित्रता है. वे ऐसे में इस मामले में उनसे बात करेंगे. फिल्म बॉडी FWICE ने उठाया कड़ा कदम https://www.newstak.in/uttarakhand/story/daler-mehndi-kunjapuri-fair-controversy-cm-dhami-reaction-3554970-2026-10-22
मीका सिंह कौन सा वीडियो सामने लाने वाले हैं
मीका यहीं नहीं रूके. उन्होंने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बातचीत की जिक्र करने के बाद अगले पोस्ट में ये दावा किया कि वे जल्द एक वीडियो शेयर करने वाले हैं जिसमें मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर कहते हुए सुनाई देते हैं कि मनिंदर भुट्टर यहां से इतना पिटकर गया था. मीका ने लिखा- ''जिस तरह मंच पर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह किसी मंत्री को शोभा नहीं देता। ऐसा लग रहा था जैसे कोई गुंडा या डॉन धमकी दे रहा हो''
कौन हैं मनिंदर भुट्टर ?
मनिंदर भुट्टर संगीताकार और सिंगर हैं. मुख्य रूप से उनके रोमांटिक और मेलोडियस गानों के लिए जाना जाता है. उनके करियर को बड़ा उछाल साल 2018 में आए सुपरहिट ट्रैक 'यारी' से मिला, जिसने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. इसके बाद उन्होंने 'सखियां', 'विवाह' और तेरियां जैसे चार्टबस्टर गाने दिए, जिन्हें यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिले. अपनी बेहतरीन आवाज और सादगी भरे अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले मनिंदर आज युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं.
कांग्रेस भी सुबोध उनियाल पर अटैकिंग
उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वर्तमान में पंजाब कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे बेहद शर्मनाक और निंदनीय बताया है. कांग्रेस नेता ने कहा कि दलेर मेहंदी के परिवार और फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने उनके शराब या किसी अन्य नशे का सेवन करने के आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने यह भी कहा कि दलेर मेहंदी की तबीयत खराब थी और उनकी किडनी का ऑपरेशन हुआ था.
अमरजीत सिंह के मुताबिक, कार्यक्रम पहले से निर्धारित था और अपनी खराब सेहत के बावजूद दलेर मेहंदी आयोजन में पहुंचे तथा उन्होंने प्रस्तुति दी. उन्होंने दावा किया कि वीडियो में दर्शक कार्यक्रम का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं. ध्यान देने वाली बात है कि दलेर मेहंदी का वीडियो वायरल होने के बाद भाई मीका सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री भी दलेर मेहंदी के पक्ष में खड़ी हो गई है.
ADVERTISEMENT


