देहरादून: युवती का पीछा करते-करते घर तक पहुंचा सोहेब हुसैन, फिर दीवार फांदकर कमरे में...आखिर क्या था उसका इरादा?

देहरादून के क्लेमेंट टाउन में महिलाओं का पीछा करने और घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी सोहेब हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर यह कार्रवाई की है.

Dehradun News
Dehradun News

सागर शर्मा

follow google news

Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के क्लेमेंट टाउन क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती का पीछा करने और रात के अंधेरे में उसके घर में जबरन घुसने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान सोहेब हुसैन के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़ित युवती के पड़ोस में ही रहता था. अब इस घटना के बाद से इलाके की महिलाओं में डर का माहौल बना हुआ है और उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है.

Read more!

रात के समय जबरन घर में घुसने की कोशिश

दरअसल, क्लेमेंट टाउन इलाके की रहने वाली एक युवती ने शुक्रवार देर शाम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. युवती ने बताया कि सोहेब हुसैन नाम का युवक लंबे समय से उसका पीछा कर रहा था. शिकायत के अनुसार, जब वो अपने काम से घर लौट रही होती है तो आरोपी उसके पीछे पीछे आने लगता है. महिला कहना है कि आरोपी ने कई बार रात के समय जबरन उसके घर में घुसने की कोशिश भी की थी. अब इस घटना के बाद से पड़िता और उसके साथ रहने वाली अन्य महिलाएं काफी डरी हुई हैं.

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई आरोपी की हरकत

युवती ने अपनी शिकायत के साथ पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि जब युवती अपनी ड्यूटी से घर लौट रही थी तब सोहेब उसका पीछा करते हुए वहां पहुंचा. वीडियो में आरोपी को  दीवार फांदकर युवती के कमरे में घुसने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है जिससे आरोपी की करतूत सबके सामने आ गई है.

अन्य महिलाओं को भी परेशान करने का आरोप

शिकायत के अनुसार आरोपी सोहेब सिर्फ इसी युवती को नहीं बल्कि इलाके की अन्य महिलाओं को भी आते जाते समय परेशान करता था. 17 अप्रैल की रात को भी आरोपी द्वारा महिलाओं का पीछा करने की बात सामने आई है. जिसकी तस्वार सीसीटीवी में कैद हो गई. वहीं पुलिस ने इन सभी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी.

पुलिस ने आरोपी काे किया गिरफ्तारी

पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान पुख्ता की गई और मुखबिरों को अलर्ट किया गया. इसके बाद शनिवार देर रात पुलिस ने सोहेब हुसैन को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस इस मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें: ‘तुम्हारा यहां आना बैन है…’ केदारनाथ मार्ग पर मुस्लिम युवक से पूछताछ का वीडियो वायरल, जानें चार धाम में गैर-सनातनियों के एंट्री के क्या हैं नियम

    follow google news