‘तुम्हारा यहां आना बैन है…’ केदारनाथ मार्ग पर मुस्लिम युवक से पूछताछ का वीडियो वायरल, जानें चार धाम में गैर-सनातनियों के एंट्री के क्या हैं नियम

Kedarnath Dham Viral Video: केदारनाथ यात्रा के बीच एक वायरल वीडियो ने नई बहस छेड़ दी है. वीडियो में एक युवक को उसकी पहचान पूछकर काम करने से रोका जा रहा है. इस घटना ने धार्मिक नियमों, रोजगार और मानवता को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं और सवाल खड़े कर दिए हैं.

ADVERTISEMENT

चारधाम यात्रा में युवक से पूछताछ का वीडियो वायरल
चारधाम यात्रा में युवक से पूछताछ का वीडियो वायरल
google news

Kedarnath Muslim worker viral video: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है और हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. इसी बीच यात्रा मार्ग से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने नई बहस छेड़ दी है. इस वीडियो में कुछ लोग चारधाम यात्रा में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध का हवाला देते हुए एक मुस्लिम शख्स को काम करने से रोकते हुए नजर आ रहे हैं. अब इस घटना ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है.