Dehradun Student Murder Case: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हिंसक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला देहरादून के प्रेमनगर का है. यहां सोमवार की रात दो गुटों के बीच मारपीट हो गई. दोनों तहफ से खूब लात घूंसे चले. घटना में एक छात्र की जान तक चली गई. विवाद की जड़ कॉलेज का कोई पुरान रंजिश बताई जा रहा है. अब मामले में पुलिस ने परिजानों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर तीन आरोपी छात्रों को अरेस्ट कर लिया है. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं इस खबर में...
ADVERTISEMENT
सबसे पहले जानिए पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला 23 मार्च की रात का है. प्रेमनगर के केहरी गांव में दो पक्ष भिड़ गए थे. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई. बताया जा रहा है कि छात्रों के दो गुटों के बीच कॉलेज की पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ था. इसी दौरान दिव्यांशु नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
अस्पताल की एंबुलेंस खराब होने से देरी
घायल छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दून अस्पताल रेफर किया गया था. हालांकि प्रेमनगर अस्पताल की एंबुलेंस खराब होने के कारण पुलिस ने अपने सरकारी वाहन से छात्र को दून अस्पताल पहुंचाया. इलाज के दौरान घायल दिव्यांशु ने दम तोड़ दिया जिससे परिजनों में कोहराम मच गया.
पुलिस ने 3 छात्रों को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया. एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि इस मामले में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. पुलिस ने बीटेक कर रहे तीन आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है और इस घटना में शामिल अन्य फरार युवकों की तलाश जारी है.
ADVERTISEMENT


