उत्तराखंड में नए मंत्रियों को मिले विभाग, मदन कौशिक और भरत चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी तो पुराने नेताओं का घटा कद, देखें पूरी लिस्ट
Uttarakhand New minister portfolio list: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बड़ा फेरबदल किया है. कई अहम मंत्रालय नए मंत्रियों को सौंपे गए हैं, जबकि कुछ पुराने मंत्रियों से जिम्मेदारियाें में बदलाव किया गया है. अब इस फेरबदल से राज्य में सियासी चर्चाएं होने लगी हैं.
ADVERTISEMENT

Uttarakhand New minister portfolio
Uttarakhand New Cabinet Ministers list: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मंत्रियों को उनके विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी है.इस फेरबदल में सिर्फ नए मंत्रियों को जिम्मेदारी नहीं दी गई, बल्कि कई बड़े विभाग भी पुराने मंत्रियों से लेकर नए चेहरों को सौंपे गए हैं. इनमें स्वास्थ्य विभाग, भाषा, ग्राम्य विकास और जलागम प्रबंधन जैसे विभाग शामिल हैं. वहीं, पहले जो कुछ विभाग किसी मंत्री को नहीं दिए गए थे और मुख्यमंत्री के पास ही थे, उन्हें भी अब नए मंत्रियों को सौंप दिया गया है. हालांकि, अभी भी गृह और वित्त सहित कई विभाग मुख्यमंत्री के पास ही हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि 5 नए मंत्रियों को कौन कौन से विभाग मिले हैं...