सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें गंगा की उफनती धारा में एक युवक बहा जा रहा है. किनारे कई लोग खड़े हैं और अफरा-तफरी का माहौल है. एक युवक रो-रोकर बहते युवक को बचा लेने की गुहार लगा रहा है. वो कहता है- ''बचा लो यार...वो मेरा छोटा भाई है. कोई तो बचा लो मेरे भाई...5 लाख रुपए दूंगा.'' बताया जा रहा है कि ये वीडियो उत्तराखंड के टिहरी जिले का है.
ADVERTISEMENT
सामने आई पूरी कहानी
ये घटना शनिवार की है. टिहरी के टोंडेश्वर घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक युवक तेज धारा की चपेट में आ गया. युवक कोई और नहीं बल्कि कांवड़िया जो कांवड़ लेकर अपने बड़े भाई के साथ आया था. अचानक भाई के दिखाई नहीं देने पर किनारे पर खड़ा बड़ा भाई बेचैन हो गया. उसने जब चारो तरफ नजर घुमाई तो तेज बहाव में भाई को बहते देखा. फिर वो रोने लगा. वहां मौजूद लोगों से मिन्नतें करने लगा. जब कोई हिम्मत नहीं जुटा पाया तो बड़े भाई ने 5 लाख रुपए देने तक की बात कही. गंगा नदी में बहाव इतना तेज था कि किसी ने रिस्क नहीं लिया. सबके सामने वो युवक बह गया और बड़ा भाई गिड़गड़ता रह गया.
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
बारिश के बाद गंगा नदी उफान पर हैं. इस वीडियो को चेतावनी के रूप में लोग सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं. लोग ये कह रहे हैं कि लापरवाही जान भी ले सकती है. इधर घटना के बाद टोंडेश्वर घाट पर उदासी छाई है.
इधर घटना ने एक बार फिर गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की जरूरत को सामने ला दिया है. बरसात के मौसम में नदियों का जलस्तर और बहाव तेजी से बढ़ जाता है, ऐसे में प्रशासन की ओर से लगातार लोगों से नदी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में न जाने और सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने की अपील की जाती है.
कर्णप्रयाग–नैनीसैंण मार्ग पर भरभराकर टूटा पहाड़, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर, देंखें VIDEO
ADVERTISEMENT


