हाथों में हथकड़ी, सड़क पर नंगे पैर… रोते हुए मांगी माफी, देरहादून में दिव्यांशु जटराना केस में दो आरोपी गिरफ्तार, 9 अभी भी फरार

Dehradun Police Accused Parade: देहरादून के चर्चित दिव्यांशु जटराना हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. फरार चल रहे दो आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की बीच सड़क पर परेड करवाई गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Divyanshu Jatrana Murder Case
Divyanshu Jatrana Murder Case

सागर शर्मा

follow google news

Divyanshu Jatrana Murder Case: देहरादून के प्रेमनगर में हुए चर्चित दिव्यांशु जटराना हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. इस मामले में फरार चल रहे आरोपियों में से दो को करीब एक हफ्ते बाद पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया है. इन दोनों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. पुलिस दोनों आरोपियों को अब देहरादून लेकर आ गई है. यहां पुलिस ने दोनों की बीच सड़क पर परेड भी करवाई.

Read more!

जानकारी के मुताबिक इस हत्याकांड में 15 आरोपियों के नाम सामने आए थे. इसमें से 4 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी. वहीं अब मामले में 2 आरोपी  को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि, अभी भी 9 आरोपी फरार हैं. इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. वहीं अब इन दोनों आरोपियों का पुलिस परेड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस दोनों आरोपियों को बीच सड़क पर लेकर जाती हुई नजर आ रही है. दोनों के हाथों में हथकड़ी लगी है और वे नंगे पैर दिखाई दे रहे हैं.  वीडियो में आरोपी रोते हुए माफी मांगते नजर आ रहे हैं. पूछताछ के दौरान वे बता रहे हैं कि वारदात के बाद वे कभी नेपाल तो कभी पश्चिम बंगाल में छिपते रहे.

पुरानी रंजिश में गई थी छात्र की जान

आपको बता दें कि ये पूरा मामला 23 मार्च 2026 का है. यहां के केहरी गांव में रात में  छात्रों के दो गुटों के बीच कॉलेज की पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प हो गई थी. इस मारपीट में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र दिव्यांशु जटराना गंभीर रूप से घायल हो गए थे. अस्पताल ले जाने में हुई देरी और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था.

किसान महापंचायत और पुलिस का आश्वासन

दिव्यांशु की हत्या के बाद न्याय की मांग को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने हजारों किसानों के साथ देहरादून बॉर्डर पर महापंचायत की थी. मामला बढ़ता देख एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने खुद मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया था कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद ही प्रदर्शन समाप्त हुआ था.

9 आरोपियों की तलाश अभी भी जारी

पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में कुल 15 आरोपी शामिल थे जिनमें से 4 को पहले ही जेल भेजा जा चुका है. ताजा कार्रवाई में 2 और आरोपियों को बंगाल से दबोचा गया है लेकिन अभी भी इस केस के 9 आरोपी फरार चल रहे हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग अलग जगहों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें: बिना वर्दी के आए, गाली-गलौच की, फोन छीने…चमोली के पूर्व प्रधान बलवंत सिंह की हरियाणा पुलिस हिरासत में मौत, परिवार ने लागए ये गंभीर आरोप

    follow google news