हरिद्वार: पत्नी की फोटो पर 4 बार थूका, फिर गंगा में किया पिंडदान... आखिर जिंदा पत्नी के साथ पति ने क्यों किया ऐसा सलूक, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Haridwar  Har Ki Pauri Viral Video: हरिद्वार के हर की पौड़ी से वायरल हुए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. वीडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर अपनी जिंदा पत्नी की फोटो पर थूकता, उसे गंगा में बहाता और फिर पिंडदान करता दिखाई दे रहा है. दावा है कि पत्नी की रील बनाने की आदत से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया.

 हरिद्वार में शख्स ने जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान!
हरिद्वार में शख्स ने जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान!

मुदित अग्रवाल

follow google news

Haridwar Wife Pind Daan Viral Video: धर्मनगरी हरिद्वार से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक व्यक्ति हर की पौड़ी क्षेत्र में गंगा किनारे बैठकर कुछ ऐसा कर रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. दरअसल, वायरल वीडियो में व्यक्ति एक महिला की फोटो पर पहले थूकता है, फिर उसे गंगा में बहा देता है. इसके बाद व्यक्ति महिला का पिंडदान भी करता है. दावा है कि ये महिला इस ही शख्स की पत्नी है और जीवित भी है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर इसके लेकर अब अलग-अलग तरह के रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं. क्या है ये पूरा मामला और क्यों ये शख्स अपनी पत्नी की फोटो के साथ इस तरह की हरकत कर रहा है, चलिए विस्तार से जानते हैं इस खबर में...

Read more!

'पत्नी की इस हरकत से परेशान है शख्स'

मिली जानकारी के अनुसार, ये व्यक्ति अपनी पत्नी की रील बनाने की आदत से परेशान था. दावा है कि इसी से परेशान होकर शख्स ने नफरत में ये कदम उठाया. कहा जा रहा है कि फोटो वाली महिला उसकी जीवित पत्नी है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक फोटो वाली महिला और उस व्यक्ति की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. वहीं शख्स ने वीडियो में जिस तरह से नफरत का प्रदर्शन किया गया है, उसने अब तीर्थ स्थल की गरिमा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं.

तीर्थ पुरोहितों में भारी आक्रोश

इस वायरल वीडियो के बाद हरिद्वार के तीर्थ पुरोहितों और हिंदूवादी संगठनों में गहरा गुस्सा है. गंगा सभा के सचिव उज्ज्वल पंडित ने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने कहा, "हर की पौड़ी करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है. यहाँ इस तरह का भद्दा वीडियो बनाना और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यह न केवल आस्था के साथ खिलवाड़ है बल्कि मर्यादाओं का भी उल्लंघन है." उन्होंने यह भी कहा कि वहां मौजूद जिन लोगों ने यह सब देखा और मौन रहे, वे भी उतने ही दोषी हैं.

पुलिस ने शुरू की जांच

मामला चर्चा में आने के बाद स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट हो गया है. हर की पैड़ी चौकी इंचार्ज संजीत कंडारी ने बताया कि पुलिस को वायरल वीडियो की जानकारी मिली है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है.

क्या है वायरल वीडियो का सच?

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोग इस शख्स के समर्थन में खड़े नजर आए तो कुछ उसकी इस हरकत पर कार्रवाई की मांग करने लगे. वीडियो में व्यक्ति जिस तरह से पिंडदान की रस्म कर रहा है, उसे लोग 'नफरत वाला पिंडदान' कह रहे है. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि अगर सचमुच में पति-पत्नी के बीच विवाद है तो उसके लिए गंगा तट और तीर्थ की मर्यादा को बलि चढ़ाना गलत है. ऐसे में ये लाेग व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बेटे की मौत के बाद मां बनी जासूस… दो साल बाद ऐसे ढूंढ निकाला डंपर से कुचलने वाला आरोपी, कहानी जानकर रह जाएंगे दंग

    follow google news