बेटे की मौत के बाद मां बनी जासूस… दो साल बाद ऐसे ढूंढ निकाला डंपर से कुचलने वाला आरोपी, कहानी जानकर रह जाएंगे दंग

Dehradun Dumper hit and run case: देहरादून में एक मां ने वो कर दिखाया जो पुलिस दो साल तक नहीं कर सकी. बेटे की मौत के बाद खुद सीसीटीवी खंगाले, गाड़ियों के नंबर निकाले और चश्मदीदों तक पहुंची. आखिरकार मां की जिद के आगे सिस्टम झुका और पुलिस को आरोपी डंपर चालक गिरफ्तार करना पड़ा.

ADVERTISEMENT

Dehradun Kshitij Chaudhary accident case
Dehradun Kshitij Chaudhary accident case
google news

Dehradun Kshitij Chaudhary accident case: देहरादून के प्रेमनगर इलाके में एक मां की हिम्मत ने यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों तो न्याय मिलकर ही रहता है. फरवरी 2024 में हुए एक सड़क हादसे में अपने जवान बेटे को खोने वाली ललिता चौधरी पिछले दो सालों से इंसाफ के लिए भटक रही थीं. पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद पर्याप्त सबूत न होने का हवाला देते हुए कोर्ट में अंतिम रिपोर्ट यानी एफआर लगा दी थी. पुलिस का कहना था कि उनके पास कोई जादू की छड़ी नहीं है जिससे वे आरोपी को ढूंढ सकें. लेकिन क्षितिज की मां ललिता चौधरी ने हार नहीं मानी और खुद ही अपने बेटे को डंपर से कुचलने वाले आरोपी ड्राइवर को ढूंढने निकल पड़ीं. हमारे सहयोगी 'आजतक' ने सबसे पहले इस संघर्ष को दिखाया था कि कैसे एक मां ने पुलिस की भूमिका निभाते हुए खुद साक्ष्य जुटाए. अब आखिरकार पुलिस ने आरोपी डंपर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.