Char Dham Yatra 2026: उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को की शुरुआत जल्द होने वाली है. ऐसे में इसकी तैयारियां जोरों पर है. प्रशासन से लेकर कई विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गए हैं. श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान कोई असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है. इसी कड़ी में केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. ये खबर उन लोगों के लिए जरूरी है जो यात्री पैदल चलने मेंअसमर्थ हैं या कम समय में दर्शन करना चाहते हैं. कब और कैसे होगी ये बुकिंग चलिए जानते हैं इस खबर में...
ADVERTISEMENT
10 अप्रैल से शुरू होगी हेलीकॉप्टर बुकिंग
केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग (Kedarnath Helicopter Booking Date) 10 अप्रैल से शुरू होने जा रही है. प्रशासन ने कहा कि टिकटों की बिक्री सिर्फ आधिकारिक पोर्टल के जरिए होगी. वहीं उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के CEO आशीष चौहान ने बताया कि IRCTC के साथ बैठक के बाद ये तारीख तय की गई. उन्होंने बताया कि इस साल 8 कंपनियों को हेली सेवाओं के संचालन की अनुमति दी गई है जो यात्रियों को शटल सेवा के जरिए धाम तक पहुंचाएंगी.
यहां करें रजिस्ट्रेशन और हेली टिकट बुक
हेलीकॉप्टर का टिकट बुक करने से पहले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी हे. यात्री टूरिस्ट केयर उत्तराखंड ऐप या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. वर्तमान में वेबसाइट पर केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या फर्जी वेबसाइट के झांसे में न आएं.
रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट: https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/
हेलीकॉप्टर टिकट बुक करने के लिए वेबसाइट: https://heliyatra.irctc.co.in/
जानें चारधाम के कपाट खुलने की तारीखें
- इस वर्ष चारधाम यात्रा का शुभारंभ अप्रैल माह के उत्तरार्ध में होने जा रहा है:
- यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर खुलेंगे
- इसके बाद 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे
- बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर ब्रह्म मुहूर्त में खुलेंगे
- श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तारीख मई के आसपास घोषित की जाएगी
बद्रीनाथ धाम में सुविधाओं का निरीक्षण
बीकेटीसी के सीईओ विशाल मिश्रा ने हाल ही में बद्रीनाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि यात्रियों को दर्शन में कोई असुविधा न हो इसके लिए क्राउड मैनेजमेंट और मरम्मत कार्यों की समीक्षा की गई है. मंदिर परिसर में क्यू मैनेजमेंट को बेहतर किया जा रहा है और निर्माण कार्यों को समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. यात्रियों को सटीक जानकारी देने के लिए सूचना केंद्र और स्क्रीन लगाने का भी प्रस्ताव है ताकि वहां एक आध्यात्मिक वातावरण बना रहे.
फर्जीवाड़े से बचने के लिए सख्त हिदायत
यूकाडा के सीईओ ने यात्रियों को चेतावनी दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सक्रिय फर्जी एजेंटों और दलालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की स्थिति और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी जरूर ले लें.
यह भी पढ़ें: Shukra Gochar 2026: शुक्र का महागोचर 19 अप्रैल से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, बरसेगा अपार धन!
ADVERTISEMENT


