रात 3:30 बजे दोनों सोए... सुबह पति की नींद खुली तो पत्नी को देखकर उड़ गए होश, मसूरी होमस्टे में ये क्या हुआ?

Mussoorie woman death : शादी के कुछ महीने बाद उत्तराखंड घूमने पहुंचे नवविवाहित दंपती की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं. मसूरी के होमस्टे में गुरुग्राम की सॉफ्टवेयर इंजीनियर संदिग्ध हालात में मृत मिली. कमरे में खून के निशान और शराब की खाली बोतलें मिलने के बाद पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है.

मसूरी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत
मसूरी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत

सागर शर्मा

follow google news

Mussoorie Software Engineer Death: उत्तराखंड के मसूरी में घूमने आई गुरुग्राम की एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार नवविवाहित कपल यहां के एक होमस्टे में ठहरा हुआ था. इसी दौरान कमरे में रात के समय महिला की संदिग्ध हालात में जान चली गई.  घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वहीं, घटना के बाद होमस्टे के रूम के फर्श और चादर पर खून के निशान मिले हैं. इसके साथ ही मौके से शराब की खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं. पुलिस अब मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

Read more!

शादी के बाद घूमने निकला था नवविवाहित जोड़ा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस नवविवाहित दंपती का विवाह 8 नवंबर 2025 को हुआ था. शादी के बाद दोनों 13 जून को दिल्ली से उत्तराखंड की वादियों में घूमने के लिए निकले थे. बताया जा रहा है कि ये कपल पहले ऋषिकेश गया और फिर यहां कुछ समय बिताने के14 जून की रात को करीब 11:30 बजे मसूरी पहुंचा. इसके बाद कपल ने यहां मसूरी-धनोल्टी रोड़ पर टिपरीधार क्षेत्र के एक होमस्टे में रात बिताने के लिए रुका.

सुबह फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ी मिली पत्नी

मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि वे दोनों 14 जून की रात करीब 3:30 बजे अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे. इसके बाद सोमवार की सुबह पति की नींद खुली तो वो सामने का नजारा देखकर हैरान रह गया. पति ने देखा कि उसकी पत्नी को कमरे के फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ी थी. उसके नाक और मुंह से लगातार खून निकल रहा था. पति ने तुरंत इसकी सूचना होमस्टे के प्रबंधन और स्थानीय पुलिस को दी.

फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए महत्वपूर्ण साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा तुरंत मौके पर पहुंच गई. इस दौरान जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. इसके तुरंत बाद फॉरेंसिक फील्ड यूनिट को बुलाया गया. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का का निरीक्षण किया. जांच के दौरान बिस्तर की चादर पर खून के गहरे निशान पाए गए. साथ ही कमरे से शराब की 2 खाली बोतलें भी बरामद की गईं. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या घटना से पहले दोनों ने शराब पी थी. फील्ड यूनिट ने मौके की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर सभी आवश्यक नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए हैं.

अलग-अलग शहरों में करते थे नौकरी

मृतका गुरुग्राम में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थी. वहीं उसका पति महाराष्ट्र के पुणे शहर में आईटी क्षेत्र से जुड़ा हुआ है. दोनों ने बीते साल 8 नवंबर 2025 को शादी की थी और अपनी-अपनी नौकरियों के चलते देश के अलग-अलग शहरों में रह रहे थे. इसी बीच दोनों की समय निकालकर उत्तराखंड घूमने के लिए आए थे.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस

मसूरी के CO जगदीश पंत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस हर एंगल से इस घटना की जांच कर रही है. मामले को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने डॉक्टरों के एक विशेष पैनल से वीडियोग्राफी के साथ मृतका का पोस्टमॉर्टम कराने का अनुरोध किया है. अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा.

पुलिस कर रही है पूछताछ

इस दुखद घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के सास-ससुर मसूरी पहुंच चुके हैं, वहीं उनके अपने माता-पिता आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से उत्तराखंड के लिए रवाना हो चुके हैं. पुलिस ने दोनों ही परिवारों को मामले की पूरी जानकारी दे दी है. फिलहाल पुलिस होमस्टे के स्टाफ, मैनेजर और मृतका के पति से लगातार पूछताछ कर रही है और मामले की पड़ताल को आगे बढ़ाया जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, परिजनों की तरफ से तहरीर आने के बाद मामले में आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

यह भी पढ़ें: अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूर्व BJP विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, जानिए क्यों हुई गिरफ्तारी

    follow google news