अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूर्व BJP विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, जानिए क्यों हुई गिरफ्तारी
Suresh Rathore News: उत्तराखंड में अंकिता भंडारी केस से जुड़े कथित फर्जी ऑडियो-वीडियो विवाद में पूर्व विधायक सुरेश राठौर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल भेज दिया गया है. इससे ये मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है.
ADVERTISEMENT

पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर भेजे गए जेल
Suresh Rathore Arrest: उत्तराखंड पुलिस ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया. यह पूरी कार्रवाई अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े एक कथित ऑडियो और वीडियो विवाद के बाद हुई है. दरअसल, बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की शिकायत पर पुलिस ने ये कदम उठाया. सुरेश राठौर पर आरोप है कि उन्होंने राजनीतिक साजिश के तहत फर्जी कंटेंट के जरिए बीजेपी नेता की छवि खराब करने की कोशिश की.