नैनीताल के भवाली में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 5 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. पुलिस और SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.

NewsTak
भवाली में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार.

लीला सिंह बिष्ट

follow google news

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से इस वक्त की बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है. भवाली में गुरुवार दोपहर एक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी. हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. 

Read more!

नैनीताल जिले के भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक, एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार में कुल छह लोग सवार बताए जा रहे थे. हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी लोग नैनीताल क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंची. खाई गहरी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. राहत-बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों और घायल को खाई से बाहर निकाला. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है. शुरुआती आशंका चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खोने की जताई जा रही है. 

इनकी गई जान

1- भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष
2- सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष
3- वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष
4- रवी पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष
5- चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम आलम नगर लखनऊ उम्र 34

दो बाघों के शव और उनके कटे पैर… जहरीला भैंसा खाकर हुई मौत या शिकारियों की साजिश? आखिर किसने बिछाया हरिद्वार के जंगल में मौत का ये जाल?
 

    follow google news