लिव-इन पार्टनर और दोस्त के साथ रुद्रप्रयाग घूमने आई थी महिला, लेकिन होटल के कमरे में ही हो गया बड़ा कांड!

Rudraprayag hotel murder case: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में होटल के कमरे में मिली महिला की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने महिला के लिव-इन पार्टनर अरुण कुमार और उसके दोस्त अक्षय को हरियाणा के चीका इलाके से गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि विवाद के बाद दोनों ने मिलकर महिला का गला दबाकर हत्या कर दी. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

Rudraprayag hotel murder case
Rudraprayag hotel murder case

प्रवीण सेमवाल

follow google news

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है. यहां एक होटल में बेसुध पड़ी महिला के मौत मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हरियाणा के चीका थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों में कोई और नहीं बल्कि मृतका का लिव-इन पार्टनर और उसका दोस्त शामिल है. पुलिस की सख्ती के सामने लिव-इन पार्टनर ने अपना जुर्म कबूल लिया है और हत्या की पूरी कहानी बताई है. आइए विस्तार से जानिए इन खौफनाक मामले की पूरी कहानी.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, 7 मार्च की शाम करीब 8 बजे रुदप्रयाग के 'होटल गैलेक्सी' के संचालक ने पुलिस को सूचना दी कि उनके होटल के एक कमरे में ठहरी महिला बेसुध पड़ी हुई है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिर पुलिस ने कमरे को सील कर दिया और आगे की जांच शुरू कर दी.

शुरुआती जांच में सामने आया है कि 6 मार्च को महिला दो युवकों के साथ होटल पहुंची थी. 7 मार्च की सुबह दोनों युवक होटल से यह बोलकर बाहर निकले की थोड़ी देर में वापस आ रहे है. इस दौरान महिला कमरे में ही थी. लेकिन वे दोनों जब देर रात तक वापस नहीं आए तो होटल संचालक को शक हुआ और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी.

मृतका की पहचान और पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मामले की जानकारी मृतका के परिजनों को दी, जिसके बाद वे 8 मार्च को रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल पहुंचे. मृतका की पहचान 30 वर्षीय काजल के रूप में हुई जो कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की पीपली रहने वाली है. मृतका के भाई अकबर ने रुद्रप्रयाग थाने में आवेदन दिया और अरुण कुमार और अक्षय के खिलाफ BNS की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज करवाया.

एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरु कर दिए. पुलिस की टीमों ने होटल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों को पहले पहचाना और फिर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया. फिर 10 मार्च की शाम को पुलिस ने दोनों आरोपियों को पटियाला रोड, थाना चीका (हरियाणा) से दबोच लिया और उन्हें रुद्रप्रयाग ले आए.

आरोपियों ने कबूला अपना जुर्म

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी और लिव-इन पार्टनर अरुण कुमार ने अपना जुर्म कबूल लिया है. उसने बताया कि वह पिछले 4 साल से काजल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था. 4 मार्च को वह काजल और अपने दोस्त अक्षय के साथ घूमने निकला. पहले वे अंबाला गए और फिर हरिद्वार घूमते हुए 6 मार्च को रुद्रप्रयाग पहुंचे और वहीं होटल में कमरा ले लिया.

अरुण के मुताबिक 7 मार्च की सुबह उसके और काजल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद हाथापाई भी हुई. तब गुस्से में आकर अरुण ने काजल के हाथ-पैर कसकर पकड़ लिए और अक्षय ने उसका पहले गला दबाया और फिर उसी की चुन्नी से घोंटकर उसकी हत्या कर दी. काजल की लाश देखकर दोनों आरोपी घबरा गए और फिर डर के मारे कमरे से फरार हो गए.

आरोपियों पर पहले से भी दर्ज है केस

पुलिस के मुताबिक दोनों ही आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है. इनके खिलाफ हरियाणा के चीका थाने में पहले से ही स्नैचिंग (BNS धारा 304-2) का मामला दर्ज है, जिसमें ये 24 जनवरी 2026 को गिरफ्तार भी हुए थे. पुलिस अब इनके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है.

केदारनाथ धाम से अचानक गायब हुआ पवित्र धर्म दंड, मचा हड़कंप…फिर सामने आया ये हैरान करने वाला सच, जानें क्या है पूरा मामला

    follow google news