Sourav Joshi Wedding: कौन हैं सौरव जाेशी की पत्नी अवंतिका भट्ट, शादी के बाद इंटरनेट पर छाई जिनकी तस्वीरें

न्यूज तक डेस्क

07 Dec 2025 (अपडेटेड: Dec 7 2025 6:20 PM)

भारत के मशहूर व्लॉगर सौरव जोशी की शादी का सस्पेंस आखिर खत्म हो गया है. उन्होंने अवंतिका भट्ट के साथ सात फेरे ले लिए हैं. इसके साथ ही अब अवंतिका का फेस रिवील हो गया है. बता दें कि लंबे समय से फैंस उनकी होने वाली दुल्हन का चेहरा देखने का इंतजार कर रहे थे. इस बीच अब सौरव जोशी ने अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इनमें हजारों कमेंट्स और मिलियंस व्यूज आ रहें हैं.

Sourav Joshi Wife
Sourav Joshi की दुल्हन अवंतिका भट्ट कौन हैं?  फोटों-instagram/souravjoshivlog
Google CTA

Sourav Joshi Wedding: भारत के फेमस यूट्यूबर सौरव जोशी आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने अवंतिका भट्ट के साथ सात फेरे लिए हैं.  कई महीनों से उनकी शादी को लेकर सस्पेंस बना हुआ था. अपने व्लॉग्स में वो अक्सर अवंतिका को दिखाते थे लेकिन उनका चेहरा हमेशा मास्क से ढका रहता था. ऐसे में फैंस लगातार सौरव की होने वाली पत्नी का चेहरा दिखाने की मांग कर रहे थे. अब आखिरकार अवंतिका ने अपना चेहरा दिखा ही दिया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

Read more!

वहीं, खुद सौरव जोशी ने भी अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियोज को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. इस वीडियो में सौरव पत्नी अवंतिका भट्ट के गले में जयमाला डालते हुए दिख रहे हैं. इंस्टाग्राम  पर उनकी इस वीडियो को अब तक 3.6 मिलियन लोग देख चुके हैं और हजारों लोग इस पर कमेंट कर उन्हें शादी की शुभकामनाएं चुके हैं.  ऐसे में चलिए खबर में जानते हैं कौन हैं सौरव जोशी की पत्नी अवंतिका भट्ट.

इंस्टाग्राम पर कमेंट और व्यूज की बाढ़

आपको बता दें कि सौरव जोशी ने अपनी शादी से जुड़े कई वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं. इस पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. उनकी हर वीडियो पर हजारों कमेंट के साथ ही मिलियंस में व्यूज आ चुके हैं. सौरव और अवंतिका की शादी के ये वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं और फैंस दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं.

कौन हैं अवंतिका भट्ट?

सौरव जोशी की शादी के बाद अब उनके फैंस ये जानना चाहते है कि आखिर उनकी दुल्हन अवंतिका भट्ट (Avantika Bhatt Biography) कौन हैं? तो 'लाइव मिंट' की खबर के अनुसार आपकों बता दें कि अवंतिका भट्ट उत्तराखंड के हल्द्वानी की ही रहने वाली हैं. जानकारी के अनुसार, उनके दादा स्वर्गीय हरिदत्त भट्ट जाने-माने ज्योतिषी थे. वहीं,  उनके अवंतिका के पिता प्रकाश चंद्र भट्ट ने भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाया है और वे भी एक ज्योतिषी हैं. सौरव की तरह अवंतिका भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. कहा जाता है कि वो सौरव को काफी लंबे समय से जानती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 4 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं.

कौन हैं सौरव जोशी?

वहीं, सौरव जोशी भारत के सबसे बड़े कंटेंट क्रिएट और व्लॉगर हैं.  यूट्यूब पर उनके चैनल 'Sourav Joshi Vlogs' पर करोड़ों सब्सक्राइबर हैं. उन्हें देश का सबसे लोकप्रिय व्लॉगर माना जाता है. सौरव उत्तराखंड रहने वाले हैं. उन्होंने साल 2019 में वीडियो बनाने के साथ ही व्लॉगिंग की शुरुआत की थी. ऐसे में आज वो अपने फैमिली व्लॉग्स, ट्रैवल और लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट से देश के हर उम्र के दर्शकों के बीच बहुत फेमस हैं. NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक सौरव जोशी की एक महीने की आय लगभग 4 करोड़ रुपये है.

ये भी पढ़ें: टैक्सी ड्राइवर के बेटे दीपक कांडपाल ने रचा इतिहास! NDA पास कर सेना में बने बड़े अफसर