रुद्रपुर : SIR बैठक में हंगामे के बाद बड़ा एक्शन! कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर दर्ज हुई FIR, जानें पूरा मामला

रमेश चंद्रा

• 06:00 PM • 25 Aug 2026

Rudrapur SIR review meeting controversy: उधम सिंह नगर कलेक्ट्रेट में SIR समीक्षा बैठक के दौरान जबरदस्त राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला. विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी बहस के बाद हाथापाई की नौबत आ गई. कमिश्नर की मौजूदगी में हुए इस बवाल के बाद मामला अब सीधा पुलिस थाने पहुंच गया है.

उधम सिंह नगर कलेक्ट्रेट में बड़ा राजनीतिक बवाल!
उधम सिंह नगर कलेक्ट्रेट में बड़ा राजनीतिक बवाल!
Google CTA

Udham Singh Nagar news: रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा बैठक के दौरान हुए हंगामे का मामला अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है. बता दें कि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की मौजूदगी में हुई इस बैठक में मौजूदा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी बहस हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि धक्का-मुक्की और हाथापाई की नौबत आ गई. कलेक्ट्रेट परिसर में हुए इस हंगामे के बाद दोनों पक्षों ने धरना दिया. अब कलेक्ट्रेट प्रशासन ने पंतनगर पुलिस को तहरीर देकर सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

Read more!

जानें क्या है पूरा मामला? 

बात दें कि उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई गई थी. कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में चल रही इस बैठक में डीएम, एसएसपी और कई प्रशासनिक अफसरों के साथ भाजपा-कांग्रेस के नेता भी मौजूद थे. बैठक के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने और काटने के मुद्दे पर चर्चा शुरू हुई, जो देखते ही देखते बेहद गंभीर विवाद में बदल गई.

विधायक और पूर्व विधायक के बीच तीखी नोकझोंक

चर्चा के दौरान रुद्रपुर के मौजूदा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल आमने-सामने आ गए. दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस शुरू हो गई और बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई. माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि कुमाऊं कमिश्नर को खुद बीच-बचाव करने के लिए आगे आना पड़ा. इस पूरे घटनाक्रम के चलते समीक्षा बैठक को बीच में ही स्थगित करना पड़ा, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

बैठक छोड़ परिसर में धरने पर बैठे दोनों पक्ष

हंगामे के बाद दोनों ही नेता अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए. कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के इशारे पर लोगों के नाम काटे जा रहे हैं और बैठक में उनसे बदतमीजी की गई. वहीं दूसरी तरफ विधायक शिव अरोरा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस बेवजह अफवाह फैला रही है और फर्जी वोटों को बचाने के लिए आपत्तिकर्ताओं को धमका रही है.

पुलिस प्रशासन की शिकायत और वैधानिक कार्रवाई की मांग

इस पूरे घटनाक्रम पर कलेक्ट्रेट प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. सहायक निर्वाचन अधिकारी की शिकायत पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर सरकारी कार्य में बांधा डालने को लेकर FIR दर्ज हो गई है. पंतनगर पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि बैठक के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने आक्रामक रुख अपनाते हुए अशांति फैलाई और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की. 

यह भी पढ़ें: BJP अध्यक्ष की नई टीम में उत्तराखंड से किस-किस को मिली जगह? तीरथ सिंह रावत समेत ये बड़े नाम शामिल