उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र: गैरसैंण में 9 से 13 मार्च के बीच आयोजित होगा बजट सत्र, कई मुद्दों पर सरकार और विपक्ष का टकराव संभव  

उत्तराखंड सरकार ने साल 2026 के पहले विधानसभा सत्र और बजट सत्र की आधिकारिक घोषणा कर दी है. यह महत्वपूर्ण सत्र गैरसैण के भराड़ीसैण स्थित विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा. शासन की ओर से इस संबंध में सचिव विधानसभा को जरूरी कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

Uttarakhand Budget Session 2026
Uttarakhand Budget Session 2026

अंकित शर्मा

follow google news

Uttarakhand Budget Session 2026: उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र मार्च के महीने में गैरसैंण में आयोजित किया जाएगा. ऐसे में शासन और विधानसभा स्तर पर सत्र को लेकर तैयारियों में तेजी हो गई. उधर आगामी बजट सत्र के लिए राजनीतिक दलों ने भी अपनी कमर कस ली है. वे सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरने की तैयारी में है. इस दौरान विपक्ष सरकार को कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं की हालत, शिक्षा, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और गैरसैंण को राजधानी बनाने जैसे मुद्दों पर घेर सकता है.

Read more!

इस तारीख से शुरू होगा सत्र 

उत्तराखंड विधानसभा का सत्र 09 मार्च 2026 सोमवार से शुरू होगा और 13 मार्च 2026 शुक्रवार तक चलेगा. पांच दिनों तक चलने वाले इस सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी, जिसके बाद अध्यादेशों और विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी. वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 11 मार्च को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सदन में पेश करेंगे. सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधायी कार्यों को निपटाया जाएगा.

गैरसैण के भराड़ीसैण में जुटेगी सरकार

इस बार का बजट सत्र राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण के भराड़ीसैण स्थित विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा. सरकार के इस फैसले के बाद अब भराड़ीसैण में सत्र को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. शासन ने सचिव विधानसभा को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि तय कार्यक्रम के अनुसार सत्र बुलाने के लिए आगे की जरूरी कार्यवाही तुरंत शुरू की जाए.

प्रमुख अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

सत्र के सफल आयोजन के लिए इसकी सूचना मुख्यमंत्री के मुख्य निजी सचिव और मुख्य सचिव सहित सभी संबंधित विभागों को भेज दी गई है. अपर सचिव अरविंद कुमार के हस्ताक्षर से जारी इस सूचना में स्पष्ट किया गया है कि सत्र के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पहले से ही तय कर ली गई है. अब सभी की नजरें 9 मार्च से शुरू होने वाले इस सत्र की कार्यवाही पर टिकी हैं.

यह भी पढ़ें:

    follow google news