उत्तराखंड में नए मंत्रियों को मिले विभाग, मदन कौशिक और भरत चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी तो पुराने नेताओं का घटा कद, देखें पूरी लिस्ट

Uttarakhand New minister portfolio list: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बड़ा फेरबदल किया है. कई अहम मंत्रालय नए मंत्रियों को सौंपे गए हैं, जबकि कुछ पुराने मंत्रियों से जिम्मेदारियाें में बदलाव किया गया है. अब इस फेरबदल से राज्य में सियासी चर्चाएं होने लगी हैं.

Uttarakhand New minister portfolio
Uttarakhand New minister portfolio

अंकित शर्मा

follow google news

Uttarakhand New Cabinet Ministers list: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मंत्रियों को उनके विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी है.इस फेरबदल में सिर्फ नए मंत्रियों को जिम्मेदारी नहीं दी गई, बल्कि कई बड़े विभाग भी पुराने मंत्रियों से लेकर नए चेहरों को सौंपे गए हैं. इनमें स्वास्थ्य विभाग, भाषा, ग्राम्य विकास और जलागम प्रबंधन जैसे विभाग शामिल हैं. वहीं, पहले जो कुछ विभाग किसी मंत्री को नहीं दिए गए थे और मुख्यमंत्री के पास ही थे, उन्हें भी अब नए मंत्रियों को सौंप दिया गया है. हालांकि, अभी भी गृह और वित्त सहित कई विभाग मुख्यमंत्री के पास ही हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि 5 नए मंत्रियों को कौन कौन से विभाग मिले हैं...

Read more!

जानें किसे मिला कौन सा विभाग

क्रम संख्या मंत्री का नाम विभाग
1 भरत सिंह चौधरी ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्योग (MSME), खादी एवं ग्रामोद्योग
2 खजान दास समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, भाषा
3 राम सिंह कैड़ा शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, जलागम प्रबंधन
4 प्रदीप बत्रा परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन, विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी
5 मदन कौशिक पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन, जनगणना

इन विभागों में हुआ फेरबदल

इस बार विभागों के बंटवारे में कई अहम बदलाव किए गए हैं. सबसे बड़ा बदलाव स्वास्थ्य मंत्रालय में हुआ है. इस विभाग को धन सिंह रावत से लेकर सुबोध उनियाल को सौंप गया है. इसी तरह पंचायती राज विभाग सतपाल महाराज से लेकर अब मदन कौशिक को दिया गया है. वहीं ग्राम्य विकास विभाग की जिम्मेदारी गणेश जोशी की जगह अब भरत चौधरी संभालेंगे.

सीएम के पास सबसे ज्यादा विभाग

भले ही मुख्यमंत्री ने कई विभाग अपने साथियों को बांट दिए हैं, लेकिन सबसे अधिक विभाग उन्ही के पास हैं. इसमें सामान्य प्रशासन, गृह और कार्मिक जैसे विभाग शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में धामी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, जानिए कौन हैं वो 5 नेता जिन्हें मिली कैबिनेट में जगह!

    follow google news