उत्तराखंड में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव को लेकर राज्य के सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए है, ताकि वह इस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन सत्ता पर अपना कब्जा जमा सकें. हालांकि इस बार उत्तराखंड में त्रिकोणीय मुकाबला दिखाई दे रहा है क्योंकि अभी तक जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होती आई है, वहीं 2027 के चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल तीसरे मोर्चे के तौर पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है. इसी राजनीतिक माहौल के बीच वोट वाइब(Vote Vibe) का ताजा सर्वे सामने आया है. आइए विस्तार से जानते हैं सर्वे के आंकड़े.
ADVERTISEMENT
'क्या आपने तय कर लिया है कि आप किसे वोट देंगे?'
वोट वाइब के सर्वे के मुताबिक, जब जनता से सवाल पूछा गया कि 'क्या आपने तय कर लिया है कि आप किसे वोट देंगे?' इसके जवाब में 52.5% लोगों ने कहा कि 'हां, पूरी तरह कर लिया हैं.' वहीं 25.6% लोगों ने कहा कि 'हां, पर अंतिम निर्णय नहीं लिया' और 14.8% लोगों ने कहा कि 'अभी तय नहीं किया'. इसके अलावा कह नहीं सकते के पक्ष में 7.1% लोगों ने अपनी सहमति जताई है.
'आपकी राय में, उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए?'
जब जनता से यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपनी राय खुलकर रखी. सर्वे के आंकड़े के मुताबिक, 28.2% लोगों ने पुष्कर सिंह धामी(भाजपा) पर सबसे ज्यादा सहमति जताई है. वहीं कांग्रेस के हरीश रावत को 23.3% लोगों ने अपना पहला पसंद बताया है. इसके अलावा गणेश गोदियाल(कांग्रेस) को 16.6%, अनिल बलूनी(भाजपा) को 10.6%, त्रिवेंद्र सिंह रावत(भाजपा) को 4.8% और सुरेंद्र सिंह कुकरेती(UKD) को 1.4% लोगों ने समर्थन दिया है. साथ ही 15.1% लोगों कह नहीं सकते के पक्ष में है.
आप 2027 में किस पार्टी या गठबंधन को देंगे? (वोट शेयर)
इसी सर्वे में एक और सवाल पूछा गया कि 2027 के चुनाव में आप किस पार्टी या गठबंधन को वोट देंगे? इस सवाल के जवाब में भाजपा 40.9% वोट शेयर के साथ सबसे आगे रहा. वहीं कांग्रेस 36.7% वोट शेयर तो उत्तराखंड क्रांति दल(यूकेडी) को 8.6% वोट शेयर मिलता दिखाई दे रहा है. साथ बसपा को 1.6% वोट शेयर, आम आदमी पार्टी को 1.3% वोट शेयर मिलता दिखाया गया है. इसके अलावा अन्य क्षेत्रीय दल/निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में 1.3% और कह नहीं सकते को 9.6% वोट शेयर मिला है.
ADVERTISEMENT


