उत्तराखंड में 33 IAS और 24 PCS अधिकारियों का देर शाम हुआ ट्रांसफर, यहां देखें इस बदलाव की पूरी लिस्ट

न्यूज तक

• 03:19 PM • 20 Jun 2025

Uttarakhand IAS PCS Transfer: 19 जून की शाम उत्तराखंड में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया जिसमें 33 IAS और 24 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर की अधिसूचना जारी की गई.

उत्तराखंड में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले की सूची
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी.
Google CTA

Uttarakhand IAS PCS Transfer: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है. 19 जून की देर शाम वहां के प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल हुआ है. गुरुवार देर शाम को एक आदेश जारी किया गया जिसमें की 33 आईएएस और 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले की जानकारी थी. इस फेर बदल से कई जिलों के डीएम/जिलाधिकारियों भी बदले गए है. आइए जानते है कहां-कहां ये बदलाव हुए हैं और किसकी पोस्टिंग अब कहां हुई है?

Read more!

इन जिलों में हुआ अधिकारियों का ट्रांसफर

उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिलों के जिलाधिकारियों और विभागीय सचिवों के तबादले किए हैं. नए आदेश के अनुसार, पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी आशीष कुमार को उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया गया है. उनकी जगह स्वाति भदौरिया को पौड़ी का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है.

रुद्रप्रयाग जिले की जिम्मेदारी प्रतीक जैन को सौंपी गई है, जबकि मनीष कुमार को चंपावत का नया डीएम बनाया गया है. इसके अलावा, प्रशांत कुमार आर्य को उत्तरकाशी जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. विभागीय स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं.

IFS अधिकारी पराग मधुकर धकाते, जो अब तक विशेष सचिव, जलागम के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है. वहीं मुख्य सचिव आनंद वर्धन से जलागम विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है. पर्यटन विभाग अब सचिन कुर्वे से लेकर धीरेज सिंह को सौंपा गया है. धीरेज सिंह अब तक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव थे.

यहां देखें पूरी लिस्ट:

इन PCS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

पीसीएस अधिकारियों में भी बदलाव किया गया है. गोपाल राम बिनवाल, जो अब तक देहरादून के उप नगर आयुक्त थे, अब ऋषिकेश नगर आयुक्त बनाए गए हैं. नैनीताल के डिप्टी कलेक्टर तुषार सैनी को ऊधमसिंहनगर का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है. रामनजी शरण शर्मा को अल्मोड़ा का मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नियुक्त किया गया है.

बागेश्वर की डिप्टी कलेक्टर मोनिका को नैनीताल जिले का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है, जबकि हरिद्वार जिले के डिप्टी कलेक्टर प्रेमलाल को देहरादून का डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है.

यहां देखें पूरी लिस्ट:

यह खबर भी पढ़ें: उत्तराखंड वन विभाग में हुआ बड़ा घोटाला, 10 का पौधा 100 में खरीद 11.86 लाख के प्रोजेक्ट को 52 लाख का बनाया!