Ravi Tamta Flying Car Video: उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले रवि टम्टा ने अपनी मेहनत के दम पर आसमान छूने का सपना सच कर दिखाया है. रवि ने हवा में उड़ने वाली एक फ्लाइंग कार बनाई हैं. जैसे ही इस कार ने अल्मोड़ा के मैदान से हवा में हवा में उड़ान भरी तो हर किसी की निगाहें टिकी की टिकी रह गईं. अब देश की पहली फ्लाइंग कार का सफल परीक्षण करने वाले पहाड़ के लाल रवि की हर तरफ चर्चा हो रही है.
ADVERTISEMENT
ड्रोन तकनीक से तैयार हुआ HAPIDA SKYNEX Prototype
रवि टम्टा ने इस कार को ड्रोन तकनीक में जरूरी सुधार और बदलाव करके बनाया है. उन्होंने अपनी स्टार्टअप कंपनी 'Hapida Sky Private Limited' के बैनर तले इस खास फ्लाइंग कार को डेवलप किया है. इस मॉडल को रवि ने 'HAPIDA SKYNEX Prototype' का नाम दिया है. सोशल मीडिया पर इस सफलता की जानकारी शेयर करते हुए रवि ने इसे भारत के पहले 'Personal Flying Vehicle' के क्षेत्र में एक बेहद अहम कदम करार दिया है.
बरसों के संघर्ष और शोध का नतीजा है यह सफलता
इस उपलब्धि पर अपनी खुशी बयां करते हुए रवि टम्टा ने कहा कि यह दिन उनके जीवन का सबसे खास और बड़ा दिन है. उन्होंने बताया कि 'HAPIDA SKYNEX' की यह पहली सफल उड़ान उनके वर्षों के कड़े शोध, संघर्ष, प्रयोगों और निरंतर प्रयासों का फल है. फिलहाल सोशल मीडिया पर रवि के इस हुनर और फ्लाइंग कार की उड़ान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी हर तरफ जमकर तारीफ की जा रही है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए बनाया था इलेक्ट्रोलाइट पंप
रवि टम्टा का नवाचारों से पुराना नाता रहा है. इससे पहले साल 2019 में वे एक खास इलेक्ट्रोलाइट पंप मशीन बनाने को लेकर काफी चर्चा में आए थे. उनका दावा था कि यह मशीन इलेक्ट्रिक वाहनों को बहुत कम समय में चार्ज कर सकती है. हल्द्वानी में इसका प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कहा था कि यह तकनीक पुरानी चार्जिंग प्रणालियों के मुकाबले काफी तेज होने के साथ-साथ बेहद किफायती भी साबित हो सकती है.
मोबाइल चार्ज करने वाले जूते से लेकर बनाए कई मॉडल
इस फ्लाइंग कार से पहले भी रवि ने कई अनोखे और काम के प्रयोग किए हैं. उन्होंने चलने पर मोबाइल चार्ज करने वाले जूते और शुरुआती स्तर का हेलीकॉप्टर मॉडल तैयार किया था. इसके अलावा जंगलों में सुरक्षा देने वाले वनकर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जीपीएस सपोर्ट वाली खास स्टिक भी तैयार की थी.
यह भी पढ़ें: 2400 से...8 लाख फॉलोअर्स! कौन हैं जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से रातों-रात फेमस हुए अभिनव बिष्ट?
ADVERTISEMENT

