Akshaya Tritiya Puja Vidhi: अक्षय तृतीया पर बस कर लें ये एक उपाय, खुल जाएगा किस्मत का बंद ताला, जानें पूजा की पूरी विधि!
Akshaya Tritiya Puja Vidhi: अक्षय तृतीया पर किए गए शुभ कार्यों का फल कभी नष्ट नहीं होता. जानिए ज्योतिर्विद शैलेंद्र पांडेय से इस अबूझ मुहूर्त का महत्व और कौन-से उपाय दिला सकते हैं मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद.
ADVERTISEMENT

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya), हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है. इस साल अक्षय तृतीया को 30 अप्रैल को मनाया जा रहा है. वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आने वाला यह दिन स्वयं सिद्ध मुहूर्त (akshaya tritiya 2025 muhurat) के रूप में जाना जाता है. इसमें किए गए कामों का फल अविनाशी होता है. इस दिन सूर्य मेष राशि में और चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च के होते हैं, जिससे दोनों ग्रहों की कृपा से शुभ कार्यों का प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है.