अगर आप भी पितरों की तस्वीर गलत दिशा में लगा रहे हैं, तो जान ले ये सही नियम!

Vastu Tips: अपने पूर्वजों की तस्वीर घर में लगाने से पहले वास्तु शास्त्र के नियम जान लें. फेमस ज्योतिषी अरविंद शुक्ला कहते हैं कि गलत दिशा में तस्वीर लगाने से नकारात्मक असर हो सकता है. आइए, सही नियम समझें.

ADVERTISEMENT

Representative Image (Photo Ai)
Representative Image (Photo Ai)
google news

Vastu Tips: रवि (काल्पनिक नाम) बचपन से ही अपने दादा-दादी के संस्कारों में पला-बढ़ा था. जब उसने नया घर बनवाया, तो सबसे पहले अपने पितरों की तस्वीर लगाने का सोचा. बिना ज्यादा सोचे उसने तस्वीर ड्राइंग रूम की एक दीवार पर सजा दी. कुछ ही दिनों में घर में अजीब घटनाएं होने लगीं. बच्चे बीमार पड़ने लगे, कारोबार में अड़चनें आने लगीं, और रवि का मन हमेशा अशांत रहने लगा.