बिहार में SIR के तहत अभी और कट सकते हैं 3 लाख मतदाताओं का नाम, जानें कहीं आप भी इस लिस्ट में तो नहीं!

Bihar SIR Update: बिहार में SIR प्रक्रिया के तहत अभी 3 लाख और मतदाताओं के नाम कट सकते हैं. जानें किन जिलों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा.

ADVERTISEMENT

Bihar SIR voter list update 2025
बिहार में 3 लाख और वोटर लिस्ट से बाहर हो सकते हैं
google news

Bihar SIR Update: बिहार में चल रही SIR प्रक्रिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. चुनाव आयोग ने 1 अगस्त को जारी किए ड्राफ्ट वोटर लिस्ट(SIR Draft List) से अब और 3 लाख नाम काट सकती है. हालांकि आयोग ने इन मतदाताओं को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, इन वोटर्स ने अब तक नागरिकता संबंधी कोई भी वैलिड डॉक्यूमेंट जमा नहीं किया है. इसी वजह से इनकी नागरिकता संदिग्ध मानी जा रही है. वहीं दूसरी तरफ आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी वैध मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से नहीं काटा जाएगा.