भागीरथ मांझी ने अब कर दी इस सीट से टिकट की मांग, राहुल से मिलने की योजना के बीच बताई अपनी मंशा 

Bihar Election 2025: माउंटेनमैन दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी ने बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से बोधगया सीट से टिकट की मांग की है.

ADVERTISEMENT

Bhagirath Manjhi demands Congress ticket from Bodh Gaya seat Bihar election 2025
भागीरथ मांझी ने बोधगया सीट से मांगा टिकट
google news

बिहार में आगामी चुनाव से पहले लोग पार्टी से टिकट की जुगत में जुटे हुए है. इसी कड़ी में एक नाम खूब चर्चा में है 'माउंटेनमैन दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी का'. विधानसभा चुनाव में भागीरथ मांझी ने कांग्रेस पार्टी से बोधगया सीट से टिकट की मांग की है. साथ ही इनके परिजन यह भी कह रहे हैं कि जब राहुल गांधी उनके घर आए थे तो मांझी परिवार द्वारा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई गई थी. तब राहुल गांधी ने आश्वासान दिया था कि चुनावी मैदान में हम लोगों को उतारेंगे. अब बिहार तक की टीम दशरथ मांझी के घर पहुंची और उनसे बातचीत की. आइए विस्तार से जानते है आखिर क्या कुछ कहा दशरथ मांझी और उनके परिवार के लोगों ने.