अनंत सिंह ने लगाया नीरज कुमार पर बड़ा आरोप, कहा मेरे घर मांगकर AK-47...

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार पर बड़ा हमला बोला है. अनंत सिंह ने आरोप लगाया कि नीरज कुमार ने उनके घर में एके-47 रखवाकर फंसाया था. उन्होंने नीरज कुमार को मंदिर में कसम खाने की चुनौती दी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार की राजनीति में जुबानी जंग अक्सर तीखी होती है, लेकिन मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार के बीच जारी वार-पलटवार ने सियासी माहौल को और गरमा दिया है. अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर सीधा और बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके घर पर एके-47 (AK-47) राइफल रखवाकर उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया था. अनंत सिंह ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर नीरज कुमार में सच्चाई है, तो वे उनके साथ बजरंगबली के मंदिर चलकर कसम खाएं.