अनंत सिंह की बेटी की शादी में 30 फीट ऊंचा और 100 फीट लंबा बन रहा जयमाला स्टेज, जानें क्या है खास

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियां काफी चर्चा में हैं. शादी में 30 फीट ऊंचा और 100 फीट लंबा भव्य जयमाला स्टेज बनाया जा रहा है, ताकि हजारों मेहमान आसानी से रस्म देख सकें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार के मोकामा क्षेत्र के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह के घर इन दिनों उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर जश्न का माहौल है. इस हाई-प्रोफाइल शादी की हर एक तैयारी इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. मेहमानों के स्वागत से लेकर भव्य पंडाल तक, हर इंतजाम को बेहद खास और शाही रूप दिया जा रहा है. इसी कड़ी में अब शादी के सबसे मुख्य आकर्षण यानी जयमाला स्टेज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिसका आकार और रूप-रंग देखकर हर कोई हैरान है.

लकड़ी या लोहा नहीं, ईंटों से तैयार हो रहा है पक्का चबूतरा

सामान्य तौर पर शादियों में जयमाला का मंच लोहे या लकड़ी के अस्थायी स्ट्रक्चर से तैयार किया जाता है, लेकिन अनंत सिंह की बेटी के विवाह समारोह में ऐसा बिल्कुल नहीं हो रहा है. यहां सुरक्षा और भव्यता को ध्यान में रखते हुए करीब 30 फीट ऊंचा, 100 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा विशालकाय मंच बनाया जा रहा है. इस स्टेज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे किसी कमजोर या अस्थायी ढांचे पर नहीं, बल्कि ईंटों से एक मजबूत और पक्के चबूतरे के रूप में तैयार किया जा रहा है.

10 बीघे में फैला पंडाल और दूर से दिखेगा नजारा

इस भव्य आयोजन के लिए लगभग 10 बीघे की विशाल जमीन पर बड़े पैमाने पर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. इतने बड़े क्षेत्र में जुटने वाले हजारों मेहमानों को जयमाला की रस्म देखने में कोई असुविधा न हो, इसी बात को ध्यान में रखते हुए मंच की ऊंचाई को 30 फीट रखा गया है ताकि पंडाल के पिछले हिस्से में बैठे लोग भी इस खूबसूरत पल का साफ-साफ दीदार कर सकें. मंच के निर्माण के दौरान मजबूती का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, क्योंकि रस्म के वक्त स्टेज पर भारी भीड़ जुटने की पूरी संभावना रहती है. इसके लिए जेसीबी मशीनों की मदद से नींव की भराई का काम भी किया जा रहा है ताकि आधार पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत रहे.

10 बीघे में फैला पंडाल, शाही रथ और अब यह 30 फीट ऊंचा शानदार जयमाला स्टेज इस पूरे आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इस अनोखी और भव्य शादी की हर एक गतिविधि पर इस समय पूरे इलाके के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों की भी पैनी नजर टिकी हुई है.

जापान से बिहार आई युवती ने रखा छठ व्रत, भोजपुरी में गाए छठी मैया के गीत