अनंत सिंह के जन सुराज के साथ आने पर बोले प्रशांत किशोर, ‘बिहार के बदलाव में पूरा समाज खड़ा है’
पटना में जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के नामांकन में अनंत सिंह की मौजूदगी पर प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया. दरभंगा पहुंचे प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के बदलाव में पूरा बिहार और समाज खड़ा है, ऐसे में अनंत सिंह का जन सुराज के समर्थन में खड़ा होना कोई बड़ी बात नहीं.
ADVERTISEMENT

बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं. पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह के नामांकन के दौरान JDU विधायक अनंत सिंह की मौजूदगी के बाद इसको लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई. अनंत सिंह ने अनुज सिंह के समर्थन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जिसके बाद उनके इस रुख को लेकर कई सवाल उठने लगे. इसी मुद्दे पर दरभंगा पहुंचे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव की मुहिम में पूरा बिहार और समाज खड़ा है. ऐसे में अगर अनंत सिंह भी जन सुराज के समर्थन में खड़े हैं तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. प्रशांत किशोर दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. इम्तेयाज नूरानी के नामांकन में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान उनसे पटना में अनुज सिंह के नामांकन के वक्त अनंत सिंह की मौजूदगी को लेकर सवाल किया गया.
