अनंत सिंह के ऐलान से MLC चुनाव में हलचल, डॉ. अनुज सिंह को समर्थन, नीरज कुमार के लिए बढ़ी चुनौती?
बिहार में MLC चुनाव से पहले मोकामा विधायक Anant Singh ने स्नातक सीट से Dr. Anuj Singh को समर्थन देने का ऐलान किया है. मौजूदा MLC Neeraj Kumar को लेकर भी सियासी चर्चा तेज है.
ADVERTISEMENT

Anant Singh
मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह ने आगामी MLC चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. अनंत सिंह ने स्नातक सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे शिक्षाविद और नवादा निवासी डॉ. अनुज सिंह को समर्थन देने की बात कही है. अनंत सिंह ने यहां तक कहा कि 26 विधानसभा क्षेत्रों में उनके समर्थक भी उनके फैसले के साथ हैं. अनंत सिंह के इस ऐलान से सबसे ज्यादा चर्चा जेडीयू के मौजूदा MLC और प्रवक्ता नीरज कुमार को लेकर हो रही है. क्योंकि स्नातक सीट से नीरज कुमार मौजूदा MLC हैं और आगामी चुनाव में उनके दोबारा मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है.
