अररिया के स्कूल ग्राउंड में जमीन विवाद को लेकर छात्रों और दावेदार पक्ष में मारपीट, वीडियो वायरल

अररिया के बथनाहा स्थित आईएचएचएस स्कूल ग्राउंड में जमीन विवाद को लेकर छात्रों और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. स्कूल प्रबंधन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जबकि गोपाल अग्रवाल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है. पुलिस वायरल वीडियो और पूरे मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

अररिया के बथनाहा स्थित आईएचएचएस स्कूल ग्राउंड में जमीन के विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ. जमीन पर दावा करने वाले पक्ष और स्कूल छात्रावास में रहने वाले छात्रों के बीच विवाद बढ़ने के बाद मारपीट की स्थिति बन गई. इस दौरान लाठी-डंडे चलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ छात्र और दूसरे पक्ष के लोग आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों ओर से मारपीट होती दिखाई दे रही है. घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से बथनाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.