live blog active
लाइव

Bankipur By-Election LIVE Updates: बीजेपी के जनसुराज पर लगया फर्जी वोटिंग का आरोप, सुबह से मतदान केंद्रों पर लगी है महिलाओं की भीड़!

Bankipur By-Election LIVE Updates: पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतदान शुरू हो गया है. बीजेपी के गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर भाजपा, आरजेडी और जन सुराज के बीच कांटे की त्रिकोणीय टक्कर देखने को मिल रही है. वहीं सुबह से ही महिलाएं वोटिंग सेंटर पर मौजूद है. जानिए वोटिंग प्रतिशत, मतदान केंद्रों का माहौल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, प्रमुख उम्मीदवारों की स्थिति और पूरे दिन के सभी लाइव अपडेट्स सबसे पहले.

ADVERTISEMENT

Bankipur By-Election Live Updates
Bankipur By-Election Live Updates
Google CTA

पटना की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में शुमार बांकीपुर विधानसभा (182) सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. यह सीट पूर्व विधायक और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है, जिसके बाद से ही यहां का सियासी पारा चरम पर है. लगभग तीन दशकों से भारतीय जनता पार्टी का मजबूत किला मानी जाने वाली इस शहरी सीट पर कब्जा बरकरार रखना जहां भाजपा के लिए साख का सवाल है, वहीं विपक्षी दल इसे बड़े उलटफेर के मौके के रूप में देख रहे हैं.

  • 08:31 AM • 30 Jul 2026

    LIVE Bankipur By-Election: राजद से भाजपा में आए मृत्युंजय तिवारी ने दिया बड़ा बयान

    Bankipur Up-Chunav Updates: भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने जन सुराज पार्टी पर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा बिहार के प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक ने बांकीपुर के निर्वाची पदाधिकारी (RO/DCLR) को पत्र सौंपा है. पत्र में मांग की गई है कि फर्जी मतदान रोकने के लिए मतदाताओं के मूल पहचान पत्र (EPIC ID) और मतदाता सूची में दर्ज नाम का बारीकी से सत्यापन (Cross-verification) करने के बाद ही उन्हें वोट डालने की अनुमति दी जाए.

  • 08:07 AM • 30 Jul 2026

    Bankipur By-Election Updates: भाजपा ने जन सुराज पर लगाया फर्जी वोटिंग का आरोप!

    LIVE Bankipur Up Chunav:  बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), बिहार के प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक ने निर्वाची पदाधिकारी (रिटर्निंग ऑफिसर)/डीसीएलआर (DCLR), बांकीपुर विधानसभा को पत्र लिखकर मतदाताओं के पहचान-पत्र (EPIC ID) और नाम के सूक्ष्म सत्यापन की मांग की है.  पत्र में कहा गया है:

    "हमारे संज्ञान में आया है कि जन सुराज पार्टी से जुड़े प्रतिनिधि और कार्यकर्ता फर्जी मतदान कराकर मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं. इस तरह के हथकंडे लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ हैं तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की हमारी साझा प्रतिबद्धता के विपरीत हैं. किसी भी चुनावी गड़बड़ी को रोकने और मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित रखने के लिए, हम निर्वाचन आयोग और मतदान अधिकारियों से अनुरोध करते हैं कि सत्यापन नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए. विशेष रूप से, प्रत्येक मतदाता को अपना मूल मतदाता पहचान पत्र (EPIC ID) प्रस्तुत करना अनिवार्य किया जाए और मतदान की अनुमति देने से पहले आधिकारिक मतदाता सूची से उनकी पहचान का बारीकी से मिलान किया जाए...'  

     

  • 07:59 AM • 30 Jul 2026

    LIVE Bankipur By-Poll: बांकीपुर उप-चुनाव से पहले थानेदार से क्यों भिड़ गए प्रशांत किशोर?

    LIVE Bankipur By-Election Updates: बांकीपुर उप-चुनाव से ठीक पहले रात में माहौल अचानक गरमा गया. इसी दौरान प्रशांत किशोर पटना के जक्कनपुर थाने में घुस गए जहां उनकी थानेदार से तीखी बहस हो गई. देखिए इस पूरे मामले का वीडियो.

     

  • 07:49 AM • 30 Jul 2026

    Bankipur Up-Chunav LIVE Updates: बांकीपुर सीट के लिए वोटिंग शुरू

    Bankipur By-Election LIVE: बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है.

     

  • 07:48 AM • 30 Jul 2026

    Bankipur voting live : थानेदार को धमकी देने लगे प्रशांत किशोर

    Bankipur election live updates: इधर मतदान के बीच एक नया अपडेट सामने आया है. जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर पटना के जक्कनपुर थाने में घुसकर थानेदार को धमकी देने लगे. प्रशांत किशोर का आरोप है कि जक्कनपुर पुलिस ने उनकी पार्टी के कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है. इनपुट: सुजीत कुमार

     

  • 07:44 AM • 30 Jul 2026

    Bankipur bypoll voting: इन महिलाओं ने बता दिया...किस मुद्दे पर दे रहीं वोट

    Bankipur election voting : बांकीपुर में मतदान शुरू होने से 15 मिनट पहले ही महिलाएं बूथ पर पहुंच गईं. उन्होंने बताया कि सुबह घर का पूरा काम-काज निपटाकर वो आई हैं. वे रोजगार और महंगाई के मुद्दे को ध्यान में रखकर वोट देने आई हैं.