Bankipur By Election: बीजेपी के मजबूत किले में प्रशांत किशोर का पहला चुनावी इम्तिहान, समझें सियासी समीकरण

Bankipur By-Election 2026: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को होने वाला उपचुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है. बीजेपी के मजबूत गढ़ में पहली बार प्रशांत किशोर अपनी पार्टी जन सुराज के साथ चुनावी मैदान में हैं, जबकि RJD ने भी पूरी ताकत झोंक दी है. जानिए बांकीपुर सीट के जातीय समीकरण से इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले का पूरा विश्लेषण.

ADVERTISEMENT

Bankipur By Election
Bankipur By Election
Google CTA

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने जा रहा उपचुनाव राज्य की राजनीति में खासी हलचल पैदा कर रहा है. इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होना है और 3 अगस्त को नतीजे घोषित किए जाएंगे. यह सीट बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन के बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और राज्यसभा जाने के कारण खाली हुई है. साल 1995 से लगातार नौ बार बीजेपी इस सीट पर जीत दर्ज करती आ रही है. इस विधानसभा क्षेत्र में लगभग 65,000 कायस्थ मतदाता हैं, जो परंपरागत रूप से बीजेपी का बड़ा आधार माने जाते हैं, जिससे यह क्षेत्र बीजेपी का अभेद्य दुर्ग रहा है. विस्तार से समझिए पूरा समीकरण.