Bankipur By-Election Exit Poll: बांकीपुर उपचुनाव में किस जाति ने दिया किसका साथ? रुद्रा रिसर्च के एग्जिट पोल में हुआ खुलासा
Rudra Research Exit Poll Bankipur: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर रुद्रा रिसर्च के एग्जिट पोल में बड़ा उलटफेर दिखाया गया है. सर्वे में जन सुराज को बढ़त का अनुमान जताते हुए अलग-अलग जातीय वोट बैंक के संभावित रुझानों का भी दावा किया गया है.जानिए किस जाति ने किस पार्टी का साथ दिया, बीजेपी, जन सुराज और आरजेडी के बीच क्या बन रहे हैं चुनावी समीकरण.
ADVERTISEMENT

Bankipur By Election Exit Poll
बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद कई एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी किए है, जिसके नतीजे काफी चौंकाने वाले दिखाई दिए. इसी कड़ी में रुद्रा रिसर्च ने भी अपना एग्जिट पोल जारी किया, जिसके आंकड़े के मुताबिक बांकीपुर सीट पर एक बड़ा फेरबदल होते दिखाई दे रहा है. रुद्रा रिसर्च ने बांकीपुर में जाति को भी लेकर एक एग्जिट पोल जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि किस जाति के लोगों ने किस उम्मीदवार को वोट दिया है. हालांकि यह सारे एग्जिट पोल और फाइनल नतीजे 3 अगस्त को वोटों की गिनती के बाद ही जारी किए जाएंगे.
