Bankipur By-Election: बांकीपुर में क्या बीजेपी का 45 साल पुराना किला ढहा पाएंगे प्रशांत किशोर, या सिर्फ चुनावी हवा?
Bankipur By-Election: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बिहार की राजनीति गर्म है. क्या प्रशांत किशोर BJP के 45 साल पुराने बांकीपुर किले को ढहा पाएंगे या फिर यह सिर्फ चुनावी हवा साबित होगी? जानिए नितिन नबीन की सीट, जन सुराज की रणनीति, सम्राट चौधरी पर पीके के हमले और बीजेपी के पलटवार समेत इस हाई-वोल्टेज उपचुनाव का पूरा सियासी गणित.
ADVERTISEMENT

Bankipur By-Election
बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट खाली हो चुकी है, हालांकि अभी तक इसके उपचुनाव को लेकर किसी भी तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. इस समय सूबे में 10 सीटों पर एमएलसी चुनाव होने हैं, जिसकी तारीखों का एलान हो चुका है. लेकिन इन सबके बीच बिहार के सियासी गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी सीट की हो रही है, तो वह पटना जिले के अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट की ही है. यह चर्चा किसी और की वजह से नहीं बल्कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के बयानों और दावों के कारण हो रही है. इस सीट को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्मा चुका है.