Bankipur Byelection: बांकीपुर उपचुनाव में BJP का 'बैक-टू-बैक ब्लंडर', पहले उम्मीदवार बदला, अब नए कैंडिडेट के बायोडाटा पर बवाल!

BJP Candidate Bankipur: बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. पहले घोषित उम्मीदवार अभिषेक बंटी ने 24 घंटे के भीतर नाम वापस लिया और अब नए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के आधिकारिक बायोडाटा में कथित विसंगति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. जानिए बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की लगातार दो बड़ी रणनीतिक चूक और साथ ही बवाल की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Bankipur Byelection 2026
बांकीपुर से बीजेपी उम्मीदवार के बायोडाटा को लेकर मचा बवाल
Google CTA

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. बिहार की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली बांकीपुर में पार्टी ने बैक-टू-बैक दो बड़ी गलतियां (ब्लंडर) कर दी हैं. इन वाकयों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे इस महत्वपूर्ण उपचुनाव को लेकर बीजेपी का होमवर्क और तैयारी पूरी तरह से परफेक्ट नहीं थी. यह वही पारंपरिक सीट है जहां साल 1995 से लगातार बीजेपी का कब्जा रहा है और नीतीश सरकार में मंत्री रहे नितिन नवीन यहां से लगातार विधायक चुने जाते रहे हैं. अब जब नितिन नवीन की विरासत को संभालने के लिए यह उपचुनाव हो रहा है, तो बीजेपी एक के बाद एक रणनीतिक गलतियां करती नजर आ रही है.