Bankipur Byelection: चारा घोटाला का वो मामला जिसकी वजह से BJP को 24 घंटे के अंदर बदलना पड़ा उम्मीदवार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने टिकट घोषणा के महज 24 घंटे के भीतर ही अपने उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा को बदल दिया है. इसका मुख्य कारण अभिषेक सिन्हा के माता-पिता का बिहार के बहुचर्चित 'चारा घोटाले' से जुड़ा आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है.

ADVERTISEMENT

सीएम सम्राट चौधरी के साथ अभिषेक सिन्हा 'बंटी'
सीएम सम्राट चौधरी के साथ अभिषेक सिन्हा 'बंटी'
Google CTA

Bankipur Byelection: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने यहां एक ऐसा फैसला लिया है जिसने सबको चौंका दिया है. पार्टी ने टिकट की घोषणा करने के महज 24 घंटे के भीतर ही अपने घोषित उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा की जगह एक आम बूथ स्तर के कार्यकर्ता नीरज कुमार सिन्हा को चुनावी मैदान में उतार दिया है.