बांकीपुर उपचुनाव: BJP के युवा चेहरे अभिषेक बंटी के सामने कितने मजबूत हैं प्रशांत किशोर? समझें पूरा समीकरण

Bankipur By Election 2026: बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी के युवा उम्मीदवार अभिषेक कुमार 'बंटी' का मुकाबला जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर और आरजेडी की रेखा गुप्ता से है. जानिए इस हाई-प्रोफाइल सीट का जातीय समीकरण, पिछले चुनाव के आंकड़े, बीजेपी के मजबूत गढ़ की कहानी, प्रशांत किशोर के लिए यह चुनाव कितना अहम है और किसके पक्ष में दिख रहे हैं चुनावी समीकरण.

ADVERTISEMENT

Bankipur By Election 2026
Bankipur By Election 2026
Google CTA

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने जा रहा उपचुनाव देश और प्रदेश की राजनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच चुका है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा अपने उम्मीदवार की घोषणा करने के साथ ही अब बांकीपुर के चुनावी रण की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है. इस सीट पर मुख्य मुकाबला त्रिकोणीय होने जा रहा है, जिसमें बीजेपी, जन सुराज और आरजेडी के उम्मीदवार आमने-सामने हैं. इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले पर न सिर्फ बिहार, बल्कि देश भर की राजनीतिक विश्लेषकों की नजरें टिकी हुई हैं.