Begusarai में छात्रों के प्रदर्शन में भारी बवाल, DM ऑफिस घेराव के दौरान पुलिस-छात्रों में हिंसक टकराव, रिपोर्टर घायल
बेगूसराय में NEET पेपर लीक और जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों का उग्र प्रदर्शन. DM ऑफिस घेराव के दौरान पुलिस और छात्रों में झड़प, लाठीचार्ज और पथराव. 'बिहार तक' के रिपोर्टर भी घायल.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
बेगूसराय में कई छात्र संगठनों का प्रदर्शन
प्रदर्शन के दौरान बिहार तक के रिपोर्टर घायल
शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांग रहे हैं छात्र संगठन
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद जगह-जगह बिहार में भी प्रदर्शन
NEET परीक्षा धांधली/पेपर लीक और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बिहार के बेगूसराय में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. हजारों की संख्या में उग्र छात्रों ने सड़कों पर उतरकर जिला प्रशासन और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जिलाधिकारी (DM) कार्यालय का घेराव किया. प्रदर्शन के दौरान पुलिस और आंदोलनकारी छात्रों के बीच तीखी झड़प हो गई, जिसमें लाठीचार्ज और पथराव तक की नौबत आ गई.
